फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Spiritual public awareness march organized for alcohol prohibition

Bhadohi News: मद्य निषेध के लिए निकाली गई आध्यात्मिक जन जागरण यात्रा

Mon, 19 Oct 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Spiritual public awareness march organized for alcohol prohibition
गोपीगंज। जय गुरुदेव संगत के प्रेमियों ने रविवार को शाकाहार, सदाचार, मद्यनिषेध आध्यात्मिक जन जागरण यात्रा निकाली। संदेश वाहक प्रेम शंकर मौर्य के नेतृत्व में निकली 108 दिवसीय इस यात्रा के माध्यम से जिले के सभी न्याय पंचायत स्तर पर सत्संग के माध्यम से मद्य निषेध का संदेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

यात्रा कोइरौना बाजार से शुरू होकर मझगवां, निबिहा, केवटाही, मनोहरपुर, मठहां, बारीपुर, फूलवरिया, कलिंजरा, बेरवा, मदनपुर, जुड़ऊपुर, रईयापुर और खेदोपुर से अगिलहवां पहुंची। अगिलहवां में पंधारी प्रजापति के आवास पर सत्संग का आयोजन किया गया। प्रेम शंकर ने कहा कि बाबा जय गुरुदेव महाराज ने 116 वर्ष की आयु तक देश भर में शाकाहार, सदाचार और मद्य निषेध का प्रचार किया। उन्होंने लाखों लोगों का हृदय परिवर्तन कर उन्हें भगवत भजन से जोड़ा। उन्होंने कहा कि अच्छे समाज के निर्माण से ही सतयुग आएगा। उन्होंने कहा कि खान-पान बिगड़ने से आचार-विचार खराब हो सकते हैं। इस दौरान इंद्रजीत यादव, मुरारी लाल विश्वकर्मा, संतलाल मौर्य, शंकर यादव, बसंत लाल जायसवाल, विकास पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed