फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SUV goes out of control after tyre burst and hits divider; seven injured

Bhadohi News: टायर फटने से बेकाबू एसयूवी डिवाइडर से टकराई, सात घायल

Thu, 13 Aug 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
SUV goes out of control after tyre burst and hits divider; seven injured
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अलहदादपुर के पास बुधवार शाम लखनऊ से यात्रियों को लेकर रसड़ा, बलिया जा रही एसयूवी का अगला बायां टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया। घायलों में शिवकुमारी (60), अयोध्या शाह (65), निवासी रामगढ़ बजरिया, बलिया, सत्यम खरवार (24), निवासी रास्ती मेवापुर, बलिया, दीपक गुप्ता (38), निवासी ब्रह्मनी, बलिया, केशव प्रसाद (60), निवासी जनादी, बलिया, शाहिना खातून (45), निवासी अखार, बलिया और मीरा (61) शामिल हैं। एसयूवी दीपक गुप्ता चला रहे थे। सत्यम खरवार लखनऊ में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकीनाथ पांडेय ने बताया कि क्षतिग्रस्त एसयूवी को दोस्तपुर टोल प्लाजा पर खड़ा कराया गया है। एक्सप्रेसवे पर यातायात सुचारु कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed