सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Teacher arrested for getting a job through forged documents

Bhadohi News: कूटरचित दस्तावेज से नौकरी पाने वाला शिक्षक गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Teacher arrested for getting a job through forged documents
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कूटरचित दस्तावेज से नौकरी पाने वाले शिक्षक को बुधवार को कोइरौना पुलिस ने कटरा बाजार से गिरफ्तार किया है। एक साल पहले शिक्षा विभाग ने उसे बर्खास्त कर दिया था। बीते दो साल में शिक्षा विभाग की ओर से करीब 22 शिक्षकों को फर्जी अभिलेख से नौकरी करने में बर्खास्त किया जा चुका है। डीघ ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय कलिक मवैया पर नियुक्त सहायक अध्यापक शैलेंद्र कुमार निवासी भटौली हरहुआ वाराणसी की एक साल पहले सेवा समाप्त कर दी गई थी। जांच में उसके प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए थे। बीईओ की तहरीर पर उसके खिलाफ कोइरौना थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि बुधवार को कोइरौना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर कटरा बाजार के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed