फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The Intercity remained stranded at the station for four and a half hours due to an engine failure.

Bhadohi News: इंजन खराब होने से चार साढ़े घंटे स्टेशन पर खड़ी रही इंटरसिटी

Tue, 11 Aug 2026 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
The Intercity remained stranded at the station for four and a half hours due to an engine failure.
भदोही रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को लखनऊ-वाराणसी 14204 इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन खराब गया। इससे ट्रेन साढ़े चार घंटे तक रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। वाराणसी से दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान दो ट्रेनें प्रभावित हुईं। उन्हें दूसरे स्टेशनों पर रोका गया। ट्रेन में सवार यात्रियों को परेशानी हुई। मंगलवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 15 मिनट देर से 11.09 बजे भदोही स्टेशन पहुंची। पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन को रवाना भी कर दिया गया, लेकिन प्लेटफार्म छोड़ने से पहले ही अचानक ट्रेन रुक गई। यात्रियों ने सोचा कि किसी ने चेन पुलिंग कर दी है लेकिन काफी देर तक गाड़ी आगे नहीं बढ़ी तो यात्री परेशान हो गए। पता चला कि इंजन खराब हो गया है। ट्रेन के गार्ड, लोको पायलट ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इस बीच एलटीटी मुंबई से गोरखपुर जाने वाली 15017 डाउन मोढ़ स्टेशन आ गई थी और देहरादून से बनारस जाने वाली 15120 डाउन जनता एक्सप्रेस को सुरियावां स्टेशन पर रोका गया। डाउन ट्रैक बाधित होने के कारण दोनों गाड़ियों को रोक दिया गया। लगभग ढाई बजे वाराणसी से इंजन आने के बाद इंटरसिटी को पीछे ले जाया गया और अप लाइन यानी प्लेटफार्म-2 से काशी-दादर एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस और सारनाथ एक्सप्रेस को पास किया गया। इसके बाद 3:45 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस वाराणसी के लिए रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह, जीआरपी चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार यादव जवानों के साथ मौजूद थे। स्टेशन मास्टर जीपी सिंह ने बताया कि इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 11.09 बजे भदोही स्टेशन पर पहुंची थी। इसके दो मिनट के बाद ट्रेन रवाना हुई तो किसी ने चेन खींच कर ट्रेन को रोक दी। इंजन में खराबी के कारण ट्रेन साढ़ चार घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed