सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The OPD timing is from 8:15 AM, and by 9:15, out of 24 doctors, 22 chambers are empty.

ओपीडी का समय सुबह 8:15 बजे, 9.15 तक 24 में 22 डॉक्टरों के चैंबर खाली

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
The OPD timing is from 8:15 AM, and by 9:15, out of 24 doctors, 22 chambers are empty.
भदोही एमबीएस में 8.50 बजे चिकित्सक का इंतजार करते मरीज। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सुबह के 9:15 बजे भदोही के महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल के नेत्र रोग विभाग के सामने 12 मरीज डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहे थे। कोई चार किलोमीटर तो कोई दस किलोमीटर दूर से आंख का इलाज कराने के लिए आया था। लगभग सवा घंटे से डॉक्टरों की राह मरीज देख रहे थे। यह बानगी सिर्फ नेत्र विभाग की ही नहीं थी। कमोवेश हर विभाग में दस बजे के पहले डॉक्टर नहीं आए थे। भदोही एमबीएस अस्पताल में सोमवार को ओपीडी में ज्यादा भीड़ रही। सुबह 9:15 बजे तक 24 में से सिर्फ 2 डॉक्टर ही आए थे। इस अस्पताल से लगभग दो से ढाई लाख लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती हैं। सुबह 8.59 बजे सिर्फ डॉ. बीएल पटेल चेंबर में दिखे। वहीं, महिला डॉक्टर भावना तिवारी अल्ट्रासाउंड कर रहीं थीं। ओपीडी का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक है।
Trending Videos

एक्स-रे कक्ष में लटका रहा ताला, लैब में सन्नाटा
महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल किसी भी मामले में जिला अस्पताल से कम नहीं है। जौनपुर जिले का सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यहां हर दिन 800 से 900 मरीज ओपीडी में आते हैं। इस अस्पताल में जौनपुर जिले से मरीज यहां उपचार के लिए आते हैं। यहां नियमित और संविदा के मिलाकर 24 डॉक्टर तैनात हैं। डॉ. हिमांशु मिश्रा, रजत पांडेय, नीरज, जर्नादन उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश रावत अवकाश पर हैं। सीएमएस डॉ. आरआर मौर्य लखनऊ बैठक में गए है। लैब में भी सन्नाटा रहा। एक्स-रे कक्ष में ताला लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये डॉक्टर सुबह 9:15 बजे तक नहीं पहुंचे थे अस्पताल
डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. मुकुल पांडेय, डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. दीनकर प्रकाश त्रिपाठी, डॉ. चंद्रबली डॉ. विवेक पटेल, डॉ. दिप्ती पांडेय, डॉ. हर्षिता चंद्रा, डॉ. संजय कुमार तिवारी, राजेश कुमार अग्रवाल, एसवी सिंह, डॉ. सीमा यादव, डॉ. निशांत गुप्ता, डॉ. नाजमा नाहिद, डॉ. जेपी मौर्य, डॉ. जय प्रकाश, हिमांशू मिश्रा, डॉ. अमित कुमार सिंह



मरीजों की पीड़ा
सुबह आठ बजे से अस्पताल आया हूं, पर्चा कटाने के बाद जनरल फिजिशियन डॉक्टर को दिखाने के लिए कक्ष के सामने खड़ा हूं। डॉक्टर साहब नहीं आए हैं। धूप भी तेज होने लगी है।
- वीरेंद्र कुमार (50) निवासी बरमोहनी।
नेत्र विशेषज्ञ को दिखाने आया हूूं, सुबह 8.30 बजे पर्ची कटवाने के बाद 8.40 से डॉक्टर का इंतजार कर रहा हूं। डॉक्टर अभी नहीं आए हैं, उन्हें दिखाने के बाद ही घर जाएंगे।
- गुलाम रसुल (45) निवासी भदोही नगर
आंख में परेशानी है। डॉक्टर साहब को दिखाने आई हूं। सुबह 6.30 बजे घर से निकली, आठ बजे अस्पताल पहुंची, पर्चा कटवाने के बाद 8.20 से ओपीडी कक्ष के सामने खड़ी हूं, डॉक्टर नहीं आए हैं। उपचार कराकर घर पहुंचने में पूरा दिन बीत जाता है। - ज्योति प्रजापति (36), निवासी कसेरु जौनपुर।
घर से 13 किलोमीटर दूर भदोही अस्पताल में आंख दिखाने आया हूं, लेकिन यहां पर कोई डॉक्टर नहीं है। डॉक्टर को दिखाने और जांच कराने में तीन से चार घंटे लगते हैं। यदि समय से डॉक्टर पहुंचे, तो दवा लेने में आसानी होगी। - वंशीधर (55) निवासी जमुनीपुर मोढ़।


अस्पताल में इस तरह की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय से डॉक्टर अस्पताल पहुंचे, किसी भी हाल में सुबह 8.15 बजे से ओपीडी कक्ष में बैठ जाएं। मरीजों का उपचार शुरू करे, देरी से आने वाले डॉक्टरों से जवाब मांगा जाएगा।
-- डॉ. एसके चक, सीएमओ भदोही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed