सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   69 thousand teacher recruitment scam accused Mayapati Dubey Property seized in bhadohi

UP: 69 हजार शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े के आरोपी मायापति दुबे की दो करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क, ये है मामला

अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 17 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
सार

Bhadohi News: 69 हजार शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े में शामिल भदोही जिले के शिक्षा माफिया मायापति दुबे की दो करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई। उसके खिलाफ प्रयागराज और जनपद के विभिन्न थानों में छह प्राथमिकी दर्ज है।

69 thousand teacher recruitment scam accused Mayapati Dubey Property seized in bhadohi
शिक्षा माफिया मायापति के ईट भठ्ठे पर लगी कुर्की की नोटिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Bhadohi News: 69 हजार शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े में शामिल शिक्षा माफिया मायापति दुबे पर सोमवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने सोमवार को फुलवरिया में उसके भाई करूणा पति की पत्नी कविता दुबे के नाम से चल रहे ईंट- भट्ठे और तीन ट्रैक्टर व जेसीबी को कुर्क किया। कुर्क की गई संपत्ति की कीमत करीब एक करोड़ 98 लाख 16 हजार रुपये है। मायापति के खिलाफ प्रयागराज और जनपद के विभिन्न थानों में छह प्राथमिकी दर्ज है।

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
69000 शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े के मामले में जिले के बारीपुर गांव निवासी मायापति दुबे के साथ उसके भाई रुद्रपति दुबे व करूणा पति का नाम सामने आया था। पुलिस ने वर्ष 2023 में पहले रूद्रपति और उसके बाद मायापति दुबे को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेचना के बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष आरोप पत्र दाखिल किया गया। आरोप लगाया गया कि फुलवरिया गांव में ईंट-भठ्ठा गैंग लीडर मायापति दुबे के साथ मिलकर रुद्रपति और करुणा पति ने अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति से बनाया है। ईंट-भठ्ठा करुणा पति की पत्नी कविता दुबे के नाम पर है। 

इसे भी पढ़ें; UP News: जिंदा जले पत्नी और बेटे, पिता को राख में खोजती रही पुलिस; 11 घंटे बाद आग पर पाया काबू

जिला मजिस्ट्रेट शैलेश कुमार की अदालत ने इसे अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति से बना पाया। 11 मार्च को कुर्की का आदेश दिया था। सोमवार को एएसपी शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने कुर्की की कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed