सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   They used to withdraw money from accounts by changing ATMs, one arrested

Bhadohi News: एटीएम बदलकर खाते से निकालते थे रुपये, एक गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
They used to withdraw money from accounts by changing ATMs, one arrested
विज्ञापन
दुर्गागंज। पुलिस ने एटीएम बदलकर लोगों के खाते से रुपये निकालने वाले आरोपी शिवम उर्फ चंचल सिंह निवासी समहाटेला हंडिया प्रयागराज को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। शेरपुर गोपलहां निवासी मेहीलाल गौतम ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन आशा देवी निवासी सिरौली मीरगंज जौनपुर से उसके घर आई थी। बहन का एटीएम लेकर वह 20 जनवरी को दुर्गागंज बाजार में पैसा निकालने गया था। जहां कुछ युवकों ने एटीएम बदलकर 20 और 21 जनवरी को 75 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। एएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि आरोपी शिवम सिंह के पास से अपाचे बाइक और दो हजार नकद बरामद किया गया। उसके खिलाफ धाराएं बढ़ाई गई हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका एक गैंंग है। इसमें चार आरोपी शामिल हैं। हम लोग विभिन्न बैंकों का एटीएम कार्ड रखे हैं। कम पढ़े लिखे लोग जब एटीएम से पैसा निकालने आते हैं तो उनको भ्रम में डालकर धोखे व छल से उनका एटीएम बदलकर, पिन कोड की जानकारी करके रुपये निकालते हैं। दीपक यादव निवासी बिलारी हंडिया प्रयागराज के कहने पर मैं और मोहित पासी निवासी विलारी 20 जनवरी को दोपहर एक बजे एटीएम बदलकर रुपये निकाले। एएसपी ने बताया कि दो अन्य वांछितों की तलाश की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed