सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   To prevent overloading, portable weighing machines will be installed near toll plazas

Bhadohi News: ओवरलोड रोकने के लिए टोल के पास लगेगी पोर्टेबल वेइंग मशीन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
To prevent overloading, portable weighing machines will be installed near toll plazas
लालानगर टोल प्लाजा से गुजरते भारी वाहन। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
लालानगर। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे से होकर गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए लालानगर टोल प्लाजा के पास पोर्टेबल वेइंग मशीन लगाई जाएगी। टोल के पास वे-ब्रिज (धर्मकांटा), जुर्माना न जमा करने वाले वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग व सामानों को लोड-अनलोड की व्यवस्था होगी। हाईवे प्राधिकरण की ओर से इसका प्रस्ताव बनाया जा रहा है। प्रस्ताव लगभग अंतिम चरण में है। जमीन मिलते ही इसे आगे बढ़ाया जाएगा।

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे देश के सबसे व्यस्ततम हाईवे में से एक है। हाईवे पर लालानगर में टोल प्लाजा बनाया गया है। टोल के आंकड़ों के अनुसार हर दिन यहां से सात से आठ हजार छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। जिसमें लगभग 40 फीसदी चार पहिया वाहन होते हैं। वहीं 60 फीसदी मल्टी व्हीकल वाहन होते हैं। परिवहन मानकों के अनुसार हाईवे या सड़कों पर निर्धारित लोडिंग के वाहन ही चल सकते हैं, लेकिन तमाम वाहन ऐसे हैं, जो मानक के विपरीत ओवरलोड लेकर चलते हैं। परिवहन व यातायात विभाग की टीम अक्सर छोटे माल गाड़ियों पर तो कार्रवाई करते हैं, लेकिन बड़े वाहनों को लेकर उनका अंदाजा नहीं मिल पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके कारण ओवरलोड को लेकर बड़े वाहनों पर कार्रवाई नहीं हो पाती। ऐसे में हाईवे से गुजरने वाले भारी ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए लालानगर टोल के पास पोर्टेबल वेइंग मशीन लगाई जाएगी। हाईवे प्राधिकरण की ओर से यह कार्य कराया जाएगा। इसके लिए हाईवे की रखरखाव संस्था की ओर से कार्ययोजना बनाई जा रही है। जिसके बाद आवश्यक जमीन की जरूरतों को देखते हुए कार्ययोजना आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed