{"_id":"6a836201b8fc8249ea084020","slug":"truck-container-collision-while-overtaking-two-cars-also-collide-amidst-the-resulting-traffic-jam-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-147345-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: ओवरटेक करने में ट्रक-कंटेनर की टक्कर, जाम में दो कार भी टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: ओवरटेक करने में ट्रक-कंटेनर की टक्कर, जाम में दो कार भी टकराई
विज्ञापन
अमवा ओवरब्रिज पर दुर्घटना के बाद खड़ी कंटेनर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर गोपीगंज कोतवाली के अमवा ओवरब्रिज पर सोमवार की सुबह ओवरटेक के प्रयास में कंटेनर व ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच लगे जाम में फंसी कार में एक स्कार्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे से एक घंटे तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा तक जाम रहा। पुलिस व यातायात की टीम ने क्रेन की मदद से वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू कराया। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे का उत्तरी लेन इन दिनों कांवड़ियों के लिए आरक्षित की थी। इससे दक्षिणी लेन पर वाहनों का दबाव बढ़ा है। जिससे हादसों की आशंका भी बढ़ी है। सोमवार की सुबह राजस्थान के राजसमंद जिले के मंडावर, चतरपुरा निवासी ट्रक चालक जीवन सिंह (30) प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रहा था।
इस बीच अमवा फ्लाईओवर के पास वह एक वाहन से ओवरटेक कर रहा था। इस बीच विपरीत दिशा से आ रहे कंटेनर में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक के आगे के केबिन का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे चालक केबिन में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
वाहन एक तरफ लालानगर टोल और दूसरी तरफ गोपीगंज फ्लाईओवर तक तक पहुंच गई। इस बीच जाम में ही फंसी एक स्वीफ्ट में स्कार्पियो चालक ने आकर टक्कर मार दी। जिसमें दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने किसी तरह से ट्रक चालक को केबिन से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोपीगंज भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हाईवे से हटाया और जाम को सुचारू कराया। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू किया गया।