सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two-day cluster level Kho Kho started in Navodaya

Bhadohi News: नवोदय में दो दिवसीय संकुल स्तरीय खो-खो शुरू

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Two-day cluster level Kho Kho started in Navodaya
नवोदय विद्यालय ज्ञानपुर में खो-खो में भाग लेती छात्राएं। स्रोत: कॉलेज - फोटो : 1
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय ज्ञानपुर में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय संकुल स्तरीय खो-खो ट्रायल का शुभारंभ हुआ। इसमें वाराणसी संकुल की 12 में नौ टीमों ने भाग लिया। पहले दिन मिर्जापुर, सोनभद्र, जौनपुर, वाराणसी, प्रतापगढ़, अंबेडकर नगर, प्रयागराज, कौशांबी और भदोही की टीमों ने जीत के लिए पसीना बहाया। संकुल में अमेठी, सुल्तानपुर और चंदौली की टीमें अपरिहार्य कारणों से शामिल नहीं हो सकीं। प्राचार्य डॉ. इकरामुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि ट्रायल में 14-17 और 19 बालक-बालिका वर्ग की टीमें खेलने के लिए आई हैं। छात्र-छात्राएं इस प्रतियोगिता में चयनित होकर बालक वर्ग नवोदय विद्यालय अलीगढ़ और बालिका वर्ग नवोदय विद्यालय मऊ में क्षेत्रीय संभागीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जाएंगे। इसके पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं रंगारंग कार्यक्रम से किया गया। प्राचार्य ने बताया कि जिंदगी भी खेलों की तरह है। इसमें आपको समय सीमा में बंधे हुए लक्ष्य की प्राप्ति करनी होती है। हमें खेलों से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। उप प्राचार्य वैजयंती तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके पर डॉ. एसडी मिश्र, मार्कंडेय सिंह, संगीता यादव, शैलेंद्र सिंह, रजी सिद्दीकी, ओम प्रकाश आदि रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article