सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Waiting in Pain: Take the token on the first day, then wait 48 hours, only then will the CT scan be done

Bhadohi News: तीन साल में आरडीएसएस का 40 फीसदी काम अधूरा, ओवरलोडिंग के कारण 60 दिन में जले 70 ट्रांसफॉर्मर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Waiting in Pain: Take the token on the first day, then wait 48 hours, only then will the CT scan be done
घोसिया नगर में फैला जर्जर बजली के तारों का मकड़जाल। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जनपद में बीते तीन सालों से बिजली निगम की 100 करोड़ की लागत से चल रही रीवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर रिफॉर्म स्कीम (आरडीएसएस) योजना का काम अभी तक मात्र 60 फीसदी पूरा हुआ है। 40 फीसदी काम ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में अधूरा है। इस कारण सुरियावां, दुर्गागंज, अभोली, औराई, सीतामढ़ी, चौरी क्षेत्र में ओवरलोड के कारण ट्रिपिंग और बिजली निगम के उपकरण जल रहे हैं। भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। जिन क्षेत्रों में एरियल बंच केबल (एबीसी) नहीं लगाया गया है वहां मेन लाइन कनेक्शन से बाइपास करके लोग बिजली इस्तेमाल कर रहे हैं। बिजली निगम (वर्कशॉप) के अधिशासी अभियंता शुभेंदु शाह ने बताया कि इस साल मार्च के पहले सप्ताह से अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। मार्च में सामान्य मौसम होने के कारण जिले में (52.078 मिलियन यूनिट) बिजली की खपत होती रही है। इस साल तापमान बढ़ने के कारण 15 फीसदी ज्यादा बिजली की खपत हो रही है।
Trending Videos


चोरी के 4500 केसों को ओटीएस स्कीम में किया गया शामिल
चोरी से बिजली उपयोग करने के मामले में हर महीने 70-80 उपभोक्ताओं को निगम की विजिलेंस टीम पकड़ रही है। जो उपभोक्ता चोरी से बिजली का उपयोग करते हैं उनके ऊपर एफआईआर दर्ज कराई जाती है। अधीक्षण अभियंता राधेश्याम ने बताया कि बिजली चोरी करने के मामले में दर्ज 4500 केसों को ओटीएस स्कीम में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में बिजली व्यवस्था
डिवीजन - दो
उपकेंद्र - 29
फीडर - 98
उपभोक्ता - 2.50 लाख
बिजली चोरी के कारण होने वाली परेशानी
- बार-बार बिजली कटौती
- बार-बार फीडर का ट्रिप होना
- उपकरणों का खराब होना
- लो वोल्टेज की समस्या
- ट्रांसफॉर्मर में आग लगना
- बिजली निगम को आर्थिक नुकसान
आरडीएसएस योजना से होने हैं ये काम

- उपभोक्ताओं के यहां प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाना
- पुराने और जर्जर तारों को बदलकर कर एबीसी लगाना
- जर्जर सीमेंट के खंंभों को बदलकर नया लोहे का खंभा लगाना
- नए ट्रांसफॉर्मर और पुराने ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाना
- नए उपकेंद्र और नए फीडर का निर्माण करना

बिजली चोरी करना अपराध है। जो लोग बाइपास करके बिजली उपयोग करते हैं पकड़े जाने पर उन पर जुर्माना लगाया जाता है। आरडीएसएस का काम जिन क्षेत्रों में सुस्त गति से चल रहा है कार्यदायी संस्था से बातचीत करके कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए जाएंगे। - राधेश्याम, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article