सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Weaker effect of MNREGA due to anti-labor policies: Jitesh

मजदूर विरोधी नीतियों से मनरेगा को कर रहे कमजोर : जितेश

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Weaker effect of MNREGA due to anti-labor policies: Jitesh
बिहरोजपुर में कांग्रेस की चौपाल में मौजूद लोग। स्रोत संगठन
विज्ञापन
कौलापुर। कांग्रेस की युवा संगठन एनएसयूआई की ओर से चलाई जा रही मनरेगा बचाओ जन चौपाल जन अधिकार यात्रा सोमवार को बहरोजपुर पहुंची। जन चौपाल में बड़ी संख्या में युवा, किसान, मजदूरों और महिलाओं ने हिस्सा लिया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ग्राम स्वराज कि संकल्पना को लेकर शोषित, वंचित, गरीब के अधिकारों के प्रतीक थे। उनके नाम पर बनी मनरेगा जैसी योजना को मजदूर विरोधी नीतियों के तहत कमजोर किया जा रहा है। आरोप लगाया कि वीबी जी राम जी जैसी योजनाओं में कारपोरेट हित स्पष्ट रूप से झलकते हैं। यूपी युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेश कुमार मिश्रा ने कहा कि यह जन अधिकार यात्रा लगभग 125 किलोमीटर लंबी होगी, जो 225 ग्राम पंचायतों से होकर गुजरेगी। 11 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा प्रयागराज से काशी तक जाएगी और इसका समापन वाराणसी के राजघाट में होगा। यात्रा 15 ब्लॉकों से होकर निकलेगी और हर 15 किलोमीटर पर एक बृहद जनचौपाल का आयोजन किया जाएगा। एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव अक्षय यादव क्रांतिवीर ने कहा कि मनरेगा काम का अधिकार था। इसी तरह प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस आदर्श प्रजापति, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आयुष नारायण मिश्रा ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर भदोही युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह टोनी, प्रदेश महासचिव अर्शिया खान, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव गौरव यादव, आनंद मौर्य, राजीव यादव, चंद्रेश तिवारी, अवनीश मिश्रा, नैनेश कुमार रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed