{"_id":"69937b808673f155cf055998","slug":"women-voiced-their-protest-against-the-opening-of-liquor-shops-in-populated-areas-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-139047-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: आबादी वाले क्षेत्रों में शराब की दुकान खुलने के विरोध में महिलाएं मुखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: आबादी वाले क्षेत्रों में शराब की दुकान खुलने के विरोध में महिलाएं मुखर
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते पनईपुर के लोग। स्रोत संगठन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही ब्लॉक के पनईपुर के ग्रामीणों ने सोमवार को शराब की दुकान को हटाने की मांग के लिए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आबादी वाले क्षेत्र में शराब की दुकान खुलने से महिलाओं को परेशानी हो रही है। डीएम को ज्ञापन देकर अविलंब दुकान हटाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि दुकान के पास अक्सर असामाजिक तत्वों और शराबियों का जमावड़ा रहता है। इससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। शाम के समय महिलाओं और छात्राओं का इस मार्ग से गुजरना असुरक्षित हो गया है। शराब खरीदने वालों के वाहनों के कारण सड़क पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। नशे में धुत लोग अक्सर अभद्र हरकतें करते हैं, महिलाओं के प्रति अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हैं और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि यह शराब की दुकान स्कूल, मंदिर और बस्ती के नजदीक स्थित है, जो नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने इसे तत्काल प्रभाव से हटाकर किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में वीरेंद्र कुमार, राहुल कश्यप, विनोद, सोनू, जयप्रकाश, आशीष कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुनीता, पार्वती, विद्या देवी, रेणु, आशा, पूनम, आरती देवी, गुंजा, सरोज, संगीता आदि रहे।
शराब की दुकान के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन
देवनाथपुर के पनईपुर में देशी शराब की दुकान के लिए महिलाएं मुखर हो गई है। सोमवार को बड़ी संख्या में महिलाएं मुख्यालय पहुंची। डीएम को प्रार्थना पत्र देकर दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की। कहा कि दुकान के कारण यहां से गुजरने वाली महिलाओं को काफी दिक्कत होती है।
Trending Videos
शराब की दुकान के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन
देवनाथपुर के पनईपुर में देशी शराब की दुकान के लिए महिलाएं मुखर हो गई है। सोमवार को बड़ी संख्या में महिलाएं मुख्यालय पहुंची। डीएम को प्रार्थना पत्र देकर दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की। कहा कि दुकान के कारण यहां से गुजरने वाली महिलाओं को काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन