फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Youth danced enthusiastically to patriotic songs during the Tiranga Yatra.

Bhadohi News: तिरंगा यात्रा में देशभक्ति गीतों पर जमकर थिरके युवा

Tue, 11 Aug 2026 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Youth danced enthusiastically to patriotic songs during the Tiranga Yatra.
नई बाजार में भाजपा की निकली तिरंगा यात्रा में शामिल लोग। संवाद
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से मंगलवार को नई बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए हजारों की संख्या में लोग देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा की शुरुआत नई बाजार उत्तर मटका स्थित शीतला माता मंदिर परिसर से हुई। यहां से यात्रा अब्बास नगर, चांदनी चौक और ईदगाह होते हुए गुलाब पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। यात्रा के आगे डीजे चल रहा था। देशभक्ति गीतों पर युवा जमकर थिरके। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर लोग पूरे उत्साह के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत भी किया। इस मौके पर पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी, चेयरमैन निर्मला सोनकर, लालता सोनकर, नागेंद्र सिंह, दिलीप गुप्ता, विनय उमर वैश्य , प्रिया कुमार श्रीवास्तव, कामता चौरसिया, राकेश गुप्ता, सुरेश साहू, विनीत बरनवाल, अजय दुबे, अमित जायसवाल, उमेश सिंह, सौरभ चौरसिया, नंदलाल यादव, प्रदीप यादव, अशोक पाल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed