{"_id":"697129403932020102052212","slug":"70-people-were-given-fake-appointment-letters-in-the-name-of-recruitment-in-medical-college-bijnor-news-c-14-1-mrt1065-1087961-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मेडिकल कॉलेज में भर्ती के नाम पर 70 लोगों को थमा दिए फर्जी नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मेडिकल कॉलेज में भर्ती के नाम पर 70 लोगों को थमा दिए फर्जी नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में भर्ती के नाम पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। जिन पदों पर भर्ती नहीं की जा रही है उन पदों पर 70 लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिए गए। इसकी पोल तब खुली जब अभ्यर्थी मेडिकल कॉलेज में नियुक्ति पत्र लेकर शारीरिक परीक्षण के लिए पहुंचे।
मेडिकल काॅलेज में वीआरजीआर कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से आउटसोर्स पर कर्मचारियों की भर्ती हो रही है। इसी के नाम पर कुछ लोगों ने फर्जीवाड़ा किया है। युवाओं को जेएनएम नर्सिंग, असिस्टेंट प्रोफेसर बीएएमएस, फार्मासिस्ट, लैब टेक्निशियन, र्क्लक, हेल्पर, ऑफिस अटेंडेंट आदि पद के नियुक्ति पत्र वीआरजीआर कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड के लेटर हेड पर जारी कर दिए। जबकि इन पदों पर कंपनी भर्ती नहीं कर रही है।
एक से तीन लाख रुपये तक में हुई सौदेबाजी
जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज में भर्ती के नाम पर लोगों को गुमराह किया गया। भर्ती कराने के लिए पद के हिसाब से अभ्यर्थी से एक से तीन लाख रुपये में सौदेबाजी की गई। कुछ अभ्यर्थियों ने पैसे दे दिए। कुछ लोगों ने पैसे तय कर लिए और जल्द देने की बात कही।
युवाओं को व्हाट्सएप पर भेजे नियुक्ति पत्र
मेडिकल कॉलेज में पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र व्हाट्सएप पर भेजे गए। उन्हें अभी तक हार्डकॉपी नहीं मिली है। लोग व्हाट्सएप से नियुक्ति पत्र की फोटोकॉपी निकालकर मेडिकल कॉलेज में शारीरिक परीक्षण कराने पहुंचे।
मेडिकल कॉलेज और सीएमओ कार्यालय से तार जुड़े होने की आशंका
अभ्यर्थियों ने मेडिकल कॉलेज और सीएमओ कार्यालय में रहने वाले लोगों से संपर्क होने की बात कही। इससे प्रतीत हो रहा है कि फर्जी नियुक्ति पत्र के तार मेडिकल कॉलेज और सीएमओ कार्यालय से भी जुड़े हो सकते हैं।
कंपनी ने 100 से ज्यादा पदों पर की भर्ती
मेडिकल कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, वीआरजीआर कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती की है। इनमें लाइब्रेरी अडेंटेंड, लैब अडेंटेंड, चपरासी, सेनेटरी वर्कर, स्वीपर, हेल्पर, ड्राइवर, ओटी अडेंटेड के पदों की भर्ती की गई है। भर्ती पदों की कंपनी ने तीन सूची जारी की है।
सरकारी अस्पताल में दिया इंटरव्यू
अभ्यर्थी मोहम्मद सादिक ने बताया कि बिजनौर के सरकारी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन पद के लिए कुछ महीने पहले उसका इंटरव्यू हुआ। उसने अपने सभी कागजात की फोटोकॉपी दे दी। बाद में सीएमओ कार्यालय में एक व्यक्ति ने उसका नाम सूची में होने की बात कही।
लैब टेक्नीशियन के पद के लिए मिला नियुक्ति पत्र
अभ्यर्थी सूरज कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में लैब टेक्नीशियन पद के लिए आवेदन किया था। इंटरव्यू के लिए मऊ बुलाया गया। अभी उसने कोई पैसा नहीं दिया है। मेडिकल कॉलेज में एक व्यक्ति के माध्यम से भर्ती हो हो रही है। नाम पता नहीं है।
लेटर हेड कोई भी कहीं से छपवा सकता है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची मेडिकल कॉलेज को कवरिंग लेटर के साथ नियुक्ति पत्र भेजे गए हैं। जो पद ही नहीं हैं, उन पर कैसे भर्ती कर सकते हैं। मेडिकल कॉलेज को फर्जी नियुक्ति पत्र के लिए पत्र भेजा गया है।
- विभव राय, डायरेक्टर, वीआरजीआर कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड
मेडिकल कॉलेज में भर्ती के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देने का मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है। जिन पदों के नियुक्ति पत्र हैं, कंपनी उन पर भर्ती नहीं कर रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. उर्मिला कार्या, प्राचार्या, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर
Trending Videos