सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Retired officer cyber-cheated of Rs 5.40 lakh

Bijnor News: रिटायर्ड अधिकारी से 5.40 लाख की साइबर ठगी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Retired officer cyber-cheated of Rs 5.40 lakh
विज्ञापन
बिजनौर। बीएसएनएल के रिटायर्ड अफसर तीन मिनट में नेट बैंकिंग की सुविधा के फर्जी विज्ञापन के जरिए साइबर ठगों के जाल में फंस गए। साइबर अपराधियों ने बैंक डिटेल हासिल करते हुए उनके खातों से पांच लाख 40 हजार रुपये उड़ा लिए। खैर, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए ढाई लाख रुपये हॉल्ड करा दिए हैं। बिजनौर शहर की एक कॉलोनी में रहने वाले बीएसएनएल से रिटायर्ड अफसर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा गया कि फेसबुक पर विज्ञापन देखा, जिसमें तीन मिनट में घर बैठे नेट बैकिंग का संदेश लिखा था। इस पर क्लिक किया तो एक नंबर से कॉल आई, फिर दूसरे नंबर से व्हाटस एप कॉल आई। इसमें कॉल करने वाले ने कहा कि आपका नेट बैकिंग के लिए फार्म भरा जाना है। इसके साथ खाता नंबर की डिटेल, एटीएम कार्ड नंबर, पिन और अन्य जानकारी हासिल की। इसके तुरंत बाद ही पंजाब नेशनल बैंक के खाते से दो लाख रुपये और गजरौला शिव शाखा के दूसरे खाते से तीन लाख 40 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए। पैसे निकलने का मैसेज आने पर तुरंत ही बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल करके खातों को ब्लॉक कराया।
Trending Videos

उधर साइबर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच तेज कर दी है। प्राथमिक जांच में ही अलग अलग राज्यों के 10 से 12 बैंक खातों में ठगी की रकम पहुंची है। फिलहाल ढाई लाख रुपये होल्ड कराए गए हैं।ह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed