{"_id":"697fafcd38d26151ad082040","slug":"man-who-snatched-mobile-phone-from-girl-arrested-in-encounter-bijnor-news-c-27-1-bij1007-171351-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: युवती से मोबाइल छीनने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: युवती से मोबाइल छीनने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। सरे बाजार युवती से मोबाइल छीनने के आरोपी फुरकान निवासी सरायमीर नगीना को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है।
सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि 30 जनवरी की शाम एक युवती ने थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा था कि वह अपनी सहेली के साथ गांधी मूर्ति के पास स्थित नहर किनारे खरीदारी करने जा रही थी। तभी दो युवक उसके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से दो युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में देखा। शनिवार की रात्रि करीब आठ बजे जब पुलिस ग्राम अल्हैदादपुर के पास चेकिंग कर रही थी तो पुलिस को देखकर एक युवक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। युवक को सीएचसी नगीना लाया गया, जहां से उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया।
युवक ने अपना नाम फुरकान निवासी सरायमीर नगीना बताया है। उसने मोबाइल छीनने की घटना को अंजाम देना स्वीकार करते हुए बताया कि उसने यह घटना नगर के मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा निवासी जैद के साथ की थी। पुलिस ने पकड़े गए युवक के पास से छीना हुआ मोबाइल व तमंचा बरामद किया है। सीओ का कहना है कि मोबाइल छीनने की घटना में शामिल दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द सुनिश्चित कराई जाएगी।न
Trending Videos