{"_id":"697fb0686bdfd84707045b6d","slug":"student-dies-due-to-electric-current-in-farm-wire-fence-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-171374-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: खेत की तार-बाड़ में छोड़े गए करंट से छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: खेत की तार-बाड़ में छोड़े गए करंट से छात्रा की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर/बेगावाला। गांव रावली निवासी पायल (16) पुत्री विजयपाल की खेत की तार बाड़ में छोड़े गए करंट से मौत हो गई। दसवीं में पढ़ने वाली पायल का शव रविवार की सुबह खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया।
मंडावर थाना क्षेत्र के गांव रावली निवासी विजयपाल सिंह बिजनौर में रहकर किसी कंपनी में काम करते हैं जबकि उनकी बेटी पायल अपनी दादी के पास गांव में ही रहकर मौजमपुर सुजान के स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ती थी। विजयपाल सिंह के घर के पास ही खेम सिंह का खेत है। खेम सिंह ने अपनी फसल को बचाने के लिए खेत के चारों ओर तार की बाड़ कर रखी है। लोगों ने बताया कि रात में उक्त तार बाड़ में करंट छोड़ता है।
अब रविवार की सुबह पायल शौच के लिए पास के खेत में गई तो करंट लगने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना डायल 112 और थाना मंडावर को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस को पायल की एक उंगली तार में फंसी मिली, जिस पर करंट लगने का निशान बना हुआ था। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि शौच के लिए खेत में गई किशोरी को करंट लगा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी करंट लगने से मौत होना सामने आया है।
Trending Videos