{"_id":"69a9d9628b2997b7bc0e5547","slug":"a-list-of-people-going-to-iran-and-saudi-arabia-is-being-prepared-bijnor-news-c-27-1-bij1025-173825-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ईरान और सऊदी अरब जाने वालों की सूची बनाई जा रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ईरान और सऊदी अरब जाने वालों की सूची बनाई जा रही
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर/कालागढ़। इस्राइल-अमेरिका और ईरान में चल रही जंग के बीच जिले का प्रशासन भी हरकत में आ चुका है। जिले के जो लोग ईरान या सऊदी अरब के अलावा जंग से प्रभावित खाड़ी देशों में रह रहे हैं, इनके आंकड़े जुटाकर सूची तैयार की जा रही है ताकि हालात बिगड़ने पर संभावित मदद या अन्य इंतजाम किए जा सकें। कलक्ट्रेट में बाकायदा कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।
बता दें कि जिले के तमाम युवक युवतियां ईरान में रहकर दीनी तालीम हासिल कर रहे हैं। इसके अलावा नौकरी करने के लिए भी तमाम लोग गए हुए हैं। ईरान के साथ-साथ सऊदी अरब समेत अन्य खाड़ी देशों में भी जिले के लोग रहते हैं। बिजनौर प्रशासन के पास अभी तक इसका कोई आंकड़ा नहीं है कि कितने लोग इन देशों में रहते हैं।
अब अमेरिका और इस्राइल ने ईरान पर हमला बोल रखा है। बदले में ईरान भी दुबई समेत अन्य उन देशों में मिसाइल अटैक कर रहा है, जहां अमेरिका का बेस है। इसके चलते इन देशों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इन देशों में रहने वाले जिले के लोगों की प्राथमिक जानकारी एकत्र की जा रही है। एलआईयू और राजस्व विभाग के कर्मी प्रपत्रों पर परिवार की जानकारी कर रहे हैं।
इस्लामनगर पंचायत के प्रधान चौधरी गीतेंद्र सिंह के अनुसार बुधवार की शाम प्रपत्र मिले हैं, जिनके आधार पर जानकारी की जा रही हैं। मुरलीवाला, जामनवाला, भिक्कावाला, बनियोंवाला व कालागढ़ के नागरिकों का विवरण एकत्र किया जा रहा है। लगभग 40-45 लोग विदेशों में कार्य कर रहे हैं। उनके फोन नंबर आदि विवरण अधिकारियों को भेजे जा रहे हैं। लेखपाल गौरव कुमार के अनुसार पुराना कालागढ़, भिक्कावाला, जामनवाला की जानकारी मिल गई है।
Trending Videos