सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A massive fire broke out in Ganga Khadar, Uttam Bihari Ashram narrowly escaped.

Bijnor News: गंगा खादर में लगी भीषण आग, उत्तम बिहारी आश्रम बाल-बाल बचा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in Ganga Khadar, Uttam Bihari Ashram narrowly escaped.
नांगल सोती- गंगा खादर क्षेत्र में टीला क्षेत्र में लगी आग। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
नांगल सोती/नजीबाबाद। राजगढ़ वन रेंज के अंतर्गत नांगल सोती के गंगा खादर क्षेत्र में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। आग टीला क्षेत्र के पास स्थित प्राचीन उत्तम बिहारी आश्रम तक पहुंच गई। ग्रामीणों की सूझबूझ से आश्रम बड़े हादसे का शिकार होने से बच गया।

रविवार दोपहर करीब दो बजे राजगढ़ वन रेंज से सटे महमसापुर जंगल के समीप खादर क्षेत्र के प्राचीन मिट्टी के टीला क्षेत्र में उगे झांड़-झुंड में अचानक आग भड़क उठी। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली और देखते ही देखते उत्तम बिहारी आश्रम के नजदीक पहुंच गई। आश्रम के महाराज पुरुषोत्तम दास ने ग्रामीणों को सूचना दी। वीरेंद्र सिंह, गौरव, तापेंद्र सिंह, डालचंद पाल, निपेंद्र सिंह समेत कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पेड़ों की टहनियों, पानी और मिट्टी डालकर आश्रम को आग की चपेट में आने से बचाया। करीब एक घंटे की जद्दोजहद के बाद आश्रम को सुरक्षित कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आग कई बीघा टीला क्षेत्र में फैल गई। गनीमत रही कि आग लपटें के खेतों तक नहीं पहुंचीं, वरना किसानों का भारी नुकसान हो जाता। हालांकि आग की चपेट में आने से टीला क्षेत्र में रहने वाले कई जीव-जंतु झुलस गए। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग को सूचना देने के बावजूद समय से कोई टीम नहीं पहुंची।
विज्ञापन
Trending Videos

उधर, राजगढ़ वन रेंज के दरोगा योगेश कुमार का कहना है कि उन्हें आग लगने की सूचना नहीं मिली है। मौके पर जाकर जांच की जाएगी। ग्रामीणों ने आग लगने के कारणों की जांच और प्रभावित वन क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

नांगल सोती- गंगा खादर क्षेत्र में टीला क्षेत्र में लगी आग। स्रोत ग्रामीण

नांगल सोती- गंगा खादर क्षेत्र में टीला क्षेत्र में लगी आग। स्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed