{"_id":"6a26a33fd7f96e09d509bcd3","slug":"bijnor-drink-cold-drink-at-night-door-of-the-house-did-not-open-in-the-morning-when-neighbors-looked-2026-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: रात में पी कोल्डड्रिंक, सुबह नहीं खुला घर का दरवाजा, पड़ोसियों ने देखा तो इस हाल में मिले आठ लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: रात में पी कोल्डड्रिंक, सुबह नहीं खुला घर का दरवाजा, पड़ोसियों ने देखा तो इस हाल में मिले आठ लोग
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 08 Jun 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
सार
बिजनौर जिले के शफीपुरा हीरा गांव में एक्सपायर्ड कोल्डड्रिंक पीने से परिवार के आठ लोगों की तबीयत खराब हो गई। पड़ोसियों ने आठों को अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया।
अस्पताल में भर्ती परिवार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हल्दौर क्षेत्र के गांव शफीपुर हीरा में एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक पीने से एक परिवार के आठ लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने नाजुक हालत देखते हुए सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
Trending Videos
गांव शफीपुर हीरा निवासी शबीना (35) और उसके परिवार की सादमा (30), अमरीन (22), शाकिब (16), शाद (14), फैज (11), जैद (8) और कासिफ (5) ने शनिवार रात खाना खाने के बाद एक दुकान से कोल्ड ड्रिंक खरीदकर पी थी। इसके बाद सभी सो गए। रविवार सुबह काफी देर तक घर बंद रहने पर पड़ोसियों को चिंता हुई। घर के अंदर पहुंचने पर सभी बेसुध पड़े मिले। सभी को उल्टियां और दस्त हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया। बीमार लोगों ने बताया कि उन्हें जो कोल्ड ड्रिंक उन्होंने पी थी, वह एक्सपायर्ड हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और बीमारों के परिजनों से जानकारी ली। हल्दौर सीएचसी प्रभारी डॉ. अरुण सिंह का कहना है कि सभी बीमारों में फूड प्वाइजनिंग के लक्षण थे।