{"_id":"697e57c7f4285ab89006b3aa","slug":"a-memorandum-was-submitted-to-jayant-against-the-mandatory-requirement-of-tet-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-171261-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: टेट की अनिवार्यता के खिलाफ जयंत को सौंपा मांगपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: टेट की अनिवार्यता के खिलाफ जयंत को सौंपा मांगपत्र
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से वार्ता करते बिजनौर के शिक्षक श्रोत शिक्षक
विज्ञापन
बिजनौर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार एवं ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चौधरी आदि शिक्षकों ने दिल्ली में रालोद सुप्रीमो व केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री चौधरी जयंत सिंह से मुलाकात की। शिक्षक नेताओं ने टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन के तहत उन्हें मांग पत्र सौंपा।
उन्होंने बताया कि चौधरी जयंत सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह शिक्षकों के साथ हैं। सेवारत शिक्षकों की टीईटी पर समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।
शिक्षकों ने चौधरी जयंत सिंह को टीईटी की अनिवार्यता के अंतर्गत आ रही परेशानियों से अवगत कराया। शिक्षकों ने बताया कि प्रदेश में दो लाख शिक्षक तथा पूरे देश में करीब 22 लाख शिक्षक सुप्रीम कोर्ट के आदेश से असहज हो गए हैं। सितंबर 2025 से देशभर के शिक्षक आंदोलन की डगर पर हैं, जबकि आरटीई के तहत टेट 2011 के बाद नियुक्त शिक्षकों पर लागू होती है।
दूसरी ओर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार चौहान तथा जिला मंत्री प्रशांत सिंह ने बताया कि टेट की अनिवार्यता पर संघ शिक्षकों की मांगों के समाधान के लिए प्रयासरत हैं। जब तक टेट की अनिवार्यता से मुक्त नहीं हो जाते, आंदोलन जारी रहेगा।
Trending Videos