{"_id":"6a4ff51080c85a6a6900ac6f","slug":"all-gates-of-ramganga-barrage-have-been-lifted-due-to-flood-threat-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-184575-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बाढ़ की आशंका से रामगंगा बैराज के उठा दिए सभी गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बाढ़ की आशंका से रामगंगा बैराज के उठा दिए सभी गेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरेवली-धामपुर। सिंचाई विभाग ने बाढ़ की आशंका को देख बुधवार देर रात हरेवली में स्थित रामगंगा बैराज के सभी 20 गेटों को उठा दिया है। गेटों के उठा दिए जाने के बाद बैराज के तालाब क्षेत्र में पहले से जमा करीब 2500 क्यूसेक पानी की रामगंगा नदी में निकासी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश हो रही है। इसलिए अधिक बारिश होने के कारण रामगंगा नदी में पानी की निकासी और तेज हो सकती है।
सिंचाई विभाग मुरादाबाद के अधिशासी अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि बुधवार देर रामगंगा बैराज के सभी 20 गेटों को उठा दिया गया है। बैराज के तालाब क्षेत्र में भरा पानी तेजी से रामगंगा नदी में बह रहा है। वर्तमान में 2500 क्यूसेक पानी नदी में तेजी से चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पहाड़ों पर अधिक बारिश हो रही है, जिस कारण पहाड़ों से बारिश का पानी और अधिक आने की वजह से इस पानी की रफ्तार और तेज हो सकती है।
रामगंगा हरेवली बैराज के जेई कमलेश कुमार का कहना है कि इस बार पोषक नहर में पानी की मांग होने के कारण बैराज के गेटों को 15 जून को नहीं उठाया जा सका।
छह जुलाई को पानी की मांग बंद होने पर सात जुलाई की देर रात को बैराज प्रशासन ने सभी 20 गेटों को उठाकर पानी की रामगंगा नदी में निकासी शुरू कर दी।