फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor cut off from Meerut, traffic diverted for four hours

Bijnor News: मेरठ से कटा बिजनौर का संपर्क, चार घंटे ट्रैफिक डायवर्ट

Fri, 10 Jul 2026 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bijnor cut off from Meerut, traffic diverted for four hours
मंडावर क्षेत्र के ग्राम ​खिरनी के पास बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़क। संवाद - फोटो : 1
बिजनौर। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। मुजफ्फरनगर के देवल गांव में हाईवे पर जलभराव और सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण बिजनौर का मेरठ और मुजफ्फरनगर से सीधा संपर्क टूट गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस प्रशासन ने मेरठ और मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही रोकते हुए ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट कर दिया। शाम छह बजे मार्ग खोल दिया गया, हालांकि वाहनों की रफ्तार धीमी रही।
विज्ञापन

देवल में मेरठ पौड़ी हाईवे पर पानी भरने के कारण बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे से बैराज से मीरापुर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। देखते ही देखते जाम बढ़ता हुआ बिजनौर जनपद की सीमा तक पहुंच गया। सड़क पर लगातार बह रहे पानी और यातायात सामान्य होने की संभावना न देखते हुए बिजनौर पुलिस ने मेरठ और मुजफ्फरनगर जाने वाले मार्ग पर बैरियर लगा दिए। इसके बाद दोनों शहरों की ओर जाने वाले वाहनों को गजरौला मार्ग से भेजा जाने लगा।
विज्ञापन

बारिश का असर केवल हाईवे तक ही सीमित नहीं रहा। बिजनौर-मंडावर-बालावाली मार्ग पर खिरनी गांव के पास तेज बहाव के चलते सड़क कट गई। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण इस मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता हेमंत प्रताप सिंह ने बताया कि खिरनी के पास सड़क को हुए नुकसान के चलते भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई। जल स्तर घटने के बाद मरम्मत कार्य शुरू कराया गया।

यातायात पुलिस के प्रभारी रवि नैन ने बताया कि देवल में हाईवे बंद होने के कारण बिजनौर से मेरठ और मुजफ्फरनगर जाने वाले वाहनों को रोका गया था। शाम छह बजे मार्ग खोल दिया गया। हालांकि वाहनों की संख्या अधिक होने के चलते यातायात सुचारू होने में काफी समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed