सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Animals will be vaccinated, seventh phase begins

Bijnor News: पशुओं का होगा टीकाकरण, सातवें चरण का शुभारंभ

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Animals will be vaccinated, seventh phase begins
विज्ञापन
बिजनौर। जनपद में खुरपका-मुंहपका रोग की रोकथाम के लिए एफएमडी टीकाकरण अभियान के सातवें चरण का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हुआ। यह अभियान 22 जनवरी से 10 मार्च 2026 तक (45 दिन) चलेगा। कलक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी जसजीत कौर ने टीकाकरण टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डाॅ. लोकेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि जनपद में 30 टीमें गठित की गई हैं, जो ब्लॉकवार पशुओं का शत-प्रतिशत निःशुल्क टीकाकरण सुनिश्चित करेंगी। टीकाकरण कोल्ड वैन में सुरक्षित वैक्सीन के माध्यम से किया जाएगा। 4 माह तक के पशु शिशुओं व 8 माह से अधिक गर्भित पशुओं का टीकाकरण नहीं होगा। जबकि पहली बार टीका लगने वाले बच्चों को एक माह बाद बूस्टर डोज दी जाएगी। बिना टैग वाले पशुओं की टैगिंग भी की जाएगी। अभियान के दौरान नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। विभाग ने पशुपालकों से समय पर टीकाकरण कराकर अपने पशुओं को सुरक्षित रखने की अपील की है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed