सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   As the cold increases, asthma patients are again finding it difficult to breathe.

Bijnor News: सर्दी बढ़ने पर फिर से उखड़ने लगी अस्थमा रोगियों की सांस

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
As the cold increases, asthma patients are again finding it difficult to breathe.
विज्ञापन
बिजनौर। सर्दियों में बुजुर्गों और अस्थमा रोगियों की परेशानी बढ़ी हुई है। बीते सप्ताह दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। मगर, अब बारिश होने के बाद फिर से अस्थमा रोगियों की सांस उखड़ने लगी है। मेडिकल कॉलेज में सांस लेने में दिक्कत होने के रोजाना 30 मरीज तक पहुंच रहे हैं।
Trending Videos

मौसम में आए इस बदलाव का सीधा असर अस्थमा और सांस संबंधी रोगों से पीड़ित मरीजों पर पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. राजेश डाबरे ने बताया कि सर्दी और बारिश के कारण वातावरण में नमी बढ़ जाती है। इससे श्वासनली सिकुड़ने लगती है। यही वजह है कि अस्थमा रोगियों को सांस लेने में दिक्कत, सीने में जकड़न, खांसी और घरघराहट जैसी समस्याएं बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्गों में यह परेशानी और भी गंभीर रूप ले रही है क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पहले से कमजोर होती है। इन दिनों सांस लेने में परेशानी को लेकर रोजाना 30 तक मरीज ओपीडी और इमरजेंसी में पहुंच रहे हैं। अस्थमा रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। सुबह-शाम ठंडी हवा से बचें, गर्म कपड़े पहनें और नियमित रूप से दवाइयों का सेवन करें। बारिश के बाद नमी बढ़ने पर घर से बाहर निकलते समय मुंह पर मास्क या स्कार्फ का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed