सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ayesha murder case: Twice adamant on going to lover's house and getting married

बेटी की हत्या: दो बार प्रेमी के घर जाकर शादी करने पर अड़ी, अलग कमरा और रातभर फोन पर बात; ये बनी कत्ल की वजह

अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 22 Apr 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
सार

Bijnor News: नगीना के गांव बिंजाहेड़ी में पिता नजाकत ने अपनी बेटी आयशा की गला दबाकर हत्या कर दी। आयशा का पड़ोसी किशोर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह समझाने पर भी नहीं मान रही थी। 

Ayesha murder case: Twice adamant on going to lover's house and getting married
पिता नजाकत और जांच करती फोरेंसिक टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
Trending Videos
Daughter's murder: बिजनौर के नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम बिंजाहेड़ी में पड़ोसी 15 वर्षीय किशोर से शादी की जिद पर अड़ी आयशा (17) की उसके पिता ने बुधवार सुबह गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता नजाकत को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव बिंजाहेड़ी से एक ग्रामीण ने बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना दी कि गांव में नजाकत अपनी बेटी आयशा को पीट रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में आयशा मृत अवस्था में पड़ी थी। सीओ राजेश कुमार सोलंकी का कहना है कि नजाकत ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने सोते समय सवेरे चार बजे आयशा की गला दबाकर हत्या की है। उसका कहना है कि आयशा का पड़ोस में रहने वाले उसी की बिरादरी के किशोर से प्रेम प्रसंग था। 
 

परिवार वालों के काफी समझाने पर भी वह नहीं मान रही थी। वह किशोर से शादी करना चाहती थी। इससे परिवार की बेइज्जती हो रही थी। इज्जत की खातिर पिता ने उसकी हत्या कर दी। नजाकत की पांच पुत्रियों और एक पुत्र में आयशा सबसे बड़ी थी। वह दसवीं तक पढ़ाई करने के बाद घर पर ही रहती थी।
 

दो बार प्रेमी के घर जाकर बैठ गई थी किशोरी
नगीना के ग्राम बिंजाहेड़ी की आयशा का अपने पड़ोसी किशोर से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया गया कि वह दो बार उसके घर पर भी जाकर बैठ गई थी। इसके अलावा परिजनों ने उसे फोन पर बात करते हुए भी पकड़ लिया था। बार-बार समझाने के बावजूद किशोरी नहीं मानी तो पिता नजाकत ने उसकी हत्या कर दी।
 

आरोपी नजाकत दिल्ली में बेकरी पर काम करता है। वह ईद के मौके पर गांव अपने घर आया था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि किशोरी काफी समय से पड़ोसी प्रेमी के साथ शादी करने की जिद कर रही थी। पिता कई बार उसे मोबाइल पर प्रेमी के साथ बातचीत करते हुए पकड़ भी चुका था। किशोरी दो बार प्रेमी के घर जाकर शादी करने की जिद करते हुए बैठ गई थी। काफी समझाने के बाद परिवार के लोग उसे घर वापस लाए थे। बेटी की इस हरकत से पिता अपने आप को अपमानित महसूस कर रहा था।

ये भी देखें...
West Up Weather: तप रही धरती, झुलस रहे जानवर और इंसान; मौसम वैज्ञानिकों ने बता दी अप्रैल में तेज गर्मी की वजह
 

परिजनों से अलग कमरे में सोती थी किशोरी
नजाकत के घर में दो कमरे व एक बरामदा है। किशोरी प्रेमी से मोबाइल पर बातचीत करने के लिए अलग कमरे में सोती थी जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सोते थे। यह भी चर्चा है कि जिस किशोरी की हत्या की गई, उस समय भी वह प्रेमी से बात कर रही थी।
 

किशोर भी मृतका के पिता के पास कर चुका है काम
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि प्रेमी किशोर काफी समय से पुणे में किसी बेकरी पर काम करता है। ईद के मौके पर वह भी अपने घर गांव आया था। प्रेमी किशोर चार साल पहले मृतका के पिता के साथ दिल्ली में बेकरी पर काम कर चुका है। इसके चलते काफी समय तक किशोर का मृतका के घर पर आना-जाना होता रहा, जिससे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं थीं।
 

ये बोले सीओ
नगीना के मोहल्ला आशियाना कॉलोनी निवासी मृतका के मामा मतलूब की तहरीर के आधार पर मृतका के पिता नजाकत के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। 
- राजेश कुमार सोलंकी, सीओ नगीना।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed