नजीबाबाद। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को वरिष्ठ अधिवक्ता अजय गोयल ने शपथ ग्रहण कराई। एसोसिएशन के सीनियर, जूनियर और नामित सदस्यों ने भी शपथ ली।
बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह मुख्यअतिथि ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह की उपस्थिति में हुआ। ब्लॉक प्रमुख ने बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को वादकारियों के सस्ता एवं सुलभ न्याय दिलाने की सलाह देते हुए शुभकामनाएं दीं।
वरिष्ठ अधिवक्ता अजय गोयल ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कसीम अहमद, महामंत्री नदीम अहमद की उपस्थिति में बार एसोसिएशन के निर्वाचित पदाधिकारियों को निष्ठा से कार्य करने की शपथ दिलाई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद राजपूत, जावेद कमर सिद्दीकी, उपाध्यक्ष पंकज विश्नोई, सह सचिव अजय पाल सौदाई, सहसचिव प्रकाशन शिवानी रानी, कोषाध्यक्ष मो. हारून, मीडिया प्रभारी फहीम अहमद ने शपथ ली। इनके अतिरिक्त बार एसोसिएशन के 12 जूनियर कार्यकारिणी, 12 सीनियर कार्यकारिणी और 12 नामित सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण कराई गई। संचालन जावेद कमर सिद्दीकी ने किया।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी रहे अशोक तोमर, इकबाल सिद्दीकी, सुभाष सिंह, राघव प्रताप, सुहेल अहमद, कुलवंत सिंह,संजय त्यागी, कुलदीप जाखेटिया,आरिफ कफील, अबुल वफा, इकराम कुरैशी, नौबाहर सिंह उपस्थित रहे।
कमेंट
कमेंट X