{"_id":"69df7914fb96e1296c0eff66","slug":"bijnor-when-the-leopard-attacked-the-farmer-held-him-in-his-arms-kept-hitting-his-claws-on-his-chest-2026-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: तेंदुए ने किया हमला तो किसान ने बांहों में जकड़ लिया, छाती और पेट पर मारता रहा पंजे, ऐसे बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: तेंदुए ने किया हमला तो किसान ने बांहों में जकड़ लिया, छाती और पेट पर मारता रहा पंजे, ऐसे बची जान
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 15 Apr 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
सार
बिजनौर जिले के गांव अंथाई शेख में तेंदुए ने खेत पर काम करते किसान अकबर पर हमला कर दिया। अकबर ने तेंदुए का डटकर सामना किया। किसानों के आने और शोर मचाने पर वह जंगल में भाग गया।
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गांव अंथाई शेख में गुलदार (तेंदुए) ने खेत में पानी दे रहे बटाईदार किसान पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। किसान ने गुलदार का डटकर मुकाबला करते हुए अपना बचाव किया। इसी दौरान मौके पर पहुंचे किसानों के ट्रैक्टर की आवाज और लाइट से गुलदार किसान को छोड़कर भाग गया। उधर, वन विभाग की टीम ने घायल को पीएचसी धामपुर ले जाकर उसका इलाज कराया।
Trending Videos
अंथाई शेख के ग्राम प्रधान दिलशाद अहमद ने बताया कि गांव के किसान बिलाल का बटाईदार अकबर (48) है। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे अकबर गन्ने की फसल में पानी देने के लिए खेत पर गया था। वह खेत की मेढ़ पर बैठा ही था कि सामने से गुलदार ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अकबर ने साहस का परिचय देते हुए गुलदार का डटकर मुकाबला किया और उसे अपनी बाहों में जकड़ लिया। गुलदार अकबर के सीने पर बार-बार पंजे मारकर जख्मी करता रहा, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और मजबूती से गुलदार को पकड़े रहकर उससे भिड़ता रहा। इसी दौरान शादी समारोह से बाइक से लौटे बिलाल और शोएब खेत पर पहुंचे।
अकबर ने उन्हें अपने ऊपर गुलदार के हमले की बात बताते हुए उनसे वहां से चले जाने को कहा। इसके बाद बिलाल और शौएब गांव पहुंचे और ग्रामीणों को अपने साथ ट्रैक्टर पर बैठाकर खेत पर ले गए। ट्रैक्टर की आवाज सुनकर और लाइट देखकर गुलदार जख्मी अकसर को छोड़कर जंगल में भाग गया।
गुलदार के हमले से किसान के सीने और पेट पर पंजों की खरोचें आईं। अकबर ने समय रहते किसानों के मौके पर पहुंचने पर अपने रब का शुक्र अदा किया। किसानों के मुताबिक पिछले 20 दिनों से गुलदार खेतों में दिखाई पड़ रहा है। उन्होने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
उधर, सूचना पर वन विभाग के डिप्टी रेजर हरदेव सिंह गांव पहुंचे और लोगों से मामले की जानकारी ली। वह जख्मी अकबर को साथ लेकर धामपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तथा उपचार कराया। उन्होंने ग्राम प्रधान की ओर से प्रार्थना पत्र दिए जाने के बाद गुलदार पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने का आश्वासन दिया।
चीख के बाद हिम्मत करने से बची जान
किसान अकबर ने बताया कि जब गुलदार ने हमला करने के लिए उसके ऊपर छलांग लगाई, तो उसकी चीख निकल गई। अपने सामने मौत को खड़ा देखकर वह झिझका, लेकिन किसी तरह हिम्मत जुटाई और गुलदार से भिड़ गया। यदि वह ऐसा न करता, तो गुलदार निश्चित तौर पर उसे मार देता।
किसान अकबर ने बताया कि जब गुलदार ने हमला करने के लिए उसके ऊपर छलांग लगाई, तो उसकी चीख निकल गई। अपने सामने मौत को खड़ा देखकर वह झिझका, लेकिन किसी तरह हिम्मत जुटाई और गुलदार से भिड़ गया। यदि वह ऐसा न करता, तो गुलदार निश्चित तौर पर उसे मार देता।

कमेंट
कमेंट X