{"_id":"69dea08fd8f771c6890b4ddd","slug":"crime-news-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-176999-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: तंत्र-मंत्र के नाम पर लाखों की ठगी, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: तंत्र-मंत्र के नाम पर लाखों की ठगी, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट। पुलिस ने तंत्र-मंत्र की क्रिया के नाम पर एक व्यक्ति से लगभग पांच लाख रुपये ठगने के मामले में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मोहल्ला नौंधना निवासी सलीम अहमद ने पुलिस में दर्ज केस में बताया कि लगभग छह वर्ष पहले लॉकडाउन के दौरान उसके परिवार के कुछ सदस्य बीमार हो गए। तनाव की स्थिति के दौरान वह नहटौर के बेगराजपुर निवासी असलम और उसके पुत्र व पुत्री के संपर्क में आया। आरोप है कि तीनों ने खुद को तंत्र मंत्र का जानकार बताते हुए अपने झांसे में ले लिया।
आरोपियों ने उसके घर पर ऊपरी भूतप्रेत का साया होने की बात कहकर तांत्रिक क्रियाएं शुरू कीं। लगभग पांच लाख 20 हजार रुपये की रकम ले ली। आरोप है कि तांत्रिक अब उसके परिवार जनों को तंत्र-मंत्र क्रिया कर नुकसान पहुंचाने का डर दिखा लगभग 50 लाख रुपये कीमत का प्लाॅट अपने नाम कराने का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस ने शिकायत कर आरोपी तांत्रिकों के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर तांत्रिक असलम, मूसा और सरताज, निवासी बेगराजपुर थाना नहटौर के विरुद्ध प्रथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ आलोक कुमार का कहना है कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई हाेगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X