सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Murder in bijnor: Boyfriend murdered his girlfriend by slitting her throat, then stabbed himself

Murder in Bijnor: प्रेमी ने प्रेमिका की गला रेतकर की हत्या, फिर खुद को भी चाकू मारकर किया लहूलुहान

अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 21 Apr 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Bijnor News: बिजनौर के गोकलपुर निवासी राहुल का प्रेम प्रसंग चार साल से कांशीराम कॉलोनी निवासी कशिश के साथ चल रहा था। राहुल शादीशुदा था और कशिश के लिए अपनी पत्नी व बच्चों को भी छोड़ दिया था। मंगलवार को उसने कशिश की हत्या कर दी।

Murder in bijnor: Boyfriend murdered his girlfriend by slitting her throat, then stabbed himself
अस्पताल में भर्ती प्रेमिका की हत्या का आरोपी राहुल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिजनौर की कांशीराम कॉलोनी बैराज रोड पर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी और बाद में खुद को भी चाकू से घायल कर लिया। घटना के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल है।
Trending Videos

 

जानकारी के अनुसार, आरोपी राहुल गोकलपुर का रहने वाला है। मृतक प्रेमिका कशिश के साथ उसका चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम कहानी में नया मोड़ तब आया जब प्रेमिका की मां ने पिछले साल राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, राहुल पर पॉक्सो के तहत 19 अक्तूबर को मामला दर्ज किया गया था और वह चार महीने पहले दिसंबर में जेल से छूटकर आया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या का तरीका और पुलिस की जांच
मंगलवार को कशिश की मां पंजाब गई हुई थी। शाम के समय राहुल प्रेमिका के घर पहुंचा और किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद गुस्साए राहुल ने चाकू से कशिश का गला रेत दिया। राहुल ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 
 

पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था और कोई आवाज नहीं आ रही थी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो दोनों लहूलुहान पड़े थे। कशिश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, आरोपी राहुल का इलाज चल रहा है और पुलिस उसकी निगरानी कर रही है।
 

पारिवारिक पृष्ठभूमि और संबंध
शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी राहुल शादीशुदा है और प्रेमिका के चक्कर में उसने अपनी पत्नी और बच्चों को भी छोड़ दिया था। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 

ये भी देखें...
Shamli: सरेबाजार बुर्के वाली युवती को खींचकर ले गया युवक, हाथ मोड़ा, नीचे गिराकर मारी लात; देखें वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed