Bijnor: छह दिन से लापता युवक का शव बरामद, रामगंगा किनारे झाड़ियों में मिला शव, दोस्तों पर हत्या का शक
बिजनौर के स्योहारा क्षेत्र में छह दिन से लापता युवक मनोज का शव रामगंगा नदी के पास झाड़ियों में मिला। पुलिस को शक है कि युवक की हत्या उसके दोस्तों ने की है। मामले की जांच जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के स्योहारा क्षेत्र में छह दिन से लापता युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। रामगंगा नदी के पास झाड़ियों में मिले शव की पहचान टांडा बेरखेड़ा गांव निवासी 22 वर्षीय मनोज के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
17 अप्रैल को घर से निकला था युवक
जानकारी के अनुसार स्योहारा क्षेत्र के ग्राम टांडा बेरखेड़ा निवासी मनोज 17 अप्रैल को स्योहारा बाजार जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
यह भी पढ़ें: West UP Weather: पश्चिमी यूपी में 40 पार पहुंचा पारा, बढ़ा लू का कहर, तेज धूप से जनजीवन बेहाल
दोस्तों के साथ आखिरी बार देखा गया
जांच के दौरान सामने आया कि मनोज को ठाकुरद्वारा रोड स्थित रामगंगा पुल के पास दो युवकों के साथ देखा गया था। बताया गया कि ये दोनों युवक उसके दोस्त थे। पुलिस ने इसी आधार पर मामले की जांच शुरू की और युवकों से भी पूछताछ की जा रही है।
झाड़ियों में मिला शव, इलाके में सनसनी
घटना के करीब छह दिन बाद रामगंगा नदी के पास झाड़ियों में एक शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई, जिसमें उसकी पहचान मनोज के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मनोज की हत्या में उसके दोस्तों पर शक जताया जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

कमेंट
कमेंट X