{"_id":"69e9a512b71d32ff63099c0f","slug":"father-murders-minor-daughter-in-bijnor-who-insisted-on-marrying-her-lover-2026-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी की जिद में दो बार नाबालिग प्रेमी के घर बैठ गई थी किशोरी, फोन पर बात करते हुए पकड़ा; बाप ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी की जिद में दो बार नाबालिग प्रेमी के घर बैठ गई थी किशोरी, फोन पर बात करते हुए पकड़ा; बाप ने मार डाला
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 23 Apr 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के बिजनौर में बेटी प्रेमी से शादी करने पर अड़ी तो बाप ने गला घोंटकर मार डाला। किशोरी का गांव के रहने वाले बिरादरी के ही किशोर से प्रेम प्रसंग था। किशोरी शादी की जिद में दो बार नाबालिग प्रेमी के घर बैठ गई थी। उसे फोन पर बात करते हुए भी कई बार परिवार ने पकड़ा था। पिता ने कहा कि समाज में बेइज्जती हो रही थी।
bijnor murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के बिजनौर के नगीना में नाबालिग बेटी गांव में रहने वाले किशोर से शादी की जिद पर अड़ी तो पिता ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने किशोरी के मामा की तहरीर पर पिता के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी पिता नजाकत को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। मामला नगीना थाना क्षेत्र के गांव बिंजाहेड़ी का है।
पुलिस ने बताया कि गांव बिंजाहेड़ी से एक ग्रामीण ने बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना दी कि गांव का नजाकत अपनी 17 साल की बेटी को पीट रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में किशोरी मृत अवस्था में पड़ी थी। सीओ राजेश कुमार सोलंकी का कहना है कि नजाकत ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने सोते समय तड़के चार बजे बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी है।
Trending Videos

उनका कहना है कि किशोरी का गांव के ही रहने वाले उसकी बिरादरी के 15 साल के किशोर से प्रेम प्रसंग था। परिवार वालों के काफी समझाने पर भी वह नहीं मान रही थी। वह किशोर से शादी करना चाहती थी।
इससे परिवार की बेइज्जती हो रही थी। इज्जत की खातिर पिता ने उसकी हत्या कर दी। नजाकत की पांच पुत्रियों और एक पुत्र में मृतक सबसे बड़ी थी। दसवीं तक पढ़ाई करने के बाद घर पर ही रहती थी।
शादी की जिद में दो बार प्रेमी के घर बैठ गई थी किशोरी
ग्राम बिंजाहेड़ी की किशोरी का अपने पड़ोसी किशोर से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया गया कि वह दो बार उसके घर पर भी जाकर बैठ गई थी। इसके अलावा परिजनों ने उसे फोन पर बात करते हुए भी पकड़ लिया था। बार-बार समझाने के बावजूद किशोरी नहीं मानी तो पिता नजाकत ने उसकी हत्या कर दी।

आरोपी नजाकत दिल्ली में बेकरी पर काम करता है। वह ईद के मौके पर गांव अपने घर आया था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि किशोरी काफी समय से पड़ोसी प्रेमी के साथ शादी करने की जिद कर रही थी। पिता कई बार उसे मोबाइल पर प्रेमी के साथ बातचीत करते हुए पकड़ भी चुका था।
किशोरी दो बार प्रेमी के घर जाकर शादी करने की जिद करते हुए बैठ गई थी। काफी समझाने के बाद परिवार के लोग उसे घर वापस लाए थे। बेटी की इस हरकत से पिता अपने आप को अपमानित महसूस कर रहा था।
परिजनों से अलग कमरे में सोती थी
नजाकत के घर में दो कमरे व एक बरामदा है। किशोरी प्रेमी से मोबाइल पर बातचीत करने के लिए अलग कमरे में सोती थी जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सोते थे। यह भी चर्चा है कि जिस समय किशोरी की हत्या की गई, उस समय भी वह प्रेमी से बात कर रही थी।

चार साल पहले किशोर भी किशोरी के पिता के पास कर चुका है काम
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि प्रेमी किशोर काफी समय से पुणे में किसी बेकरी पर काम करता है। ईद के मौके पर वह भी अपने घर गांव आया था। प्रेमी किशोर चार साल पहले मृतका के पिता के साथ दिल्ली में बेकरी पर काम कर चुका है। इसके चलते काफी समय तक किशोर का मृतका के घर पर आना-जाना होता रहा, जिससे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं थीं।

किशोरी के मामा की तहरीर पर पिता नजाकत के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। राजेश कुमार सोलंकी, सीओ नगीना।

कमेंट
कमेंट X