सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Notice issued to four fertilizer sellers

Bijnor News: चार उर्वरक विक्रेताओं को नोटिस जारी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to four fertilizer sellers
विज्ञापन
बिजनौर। जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने टीम के साथ बुधवार को चांदपुर, नूरपुर क्षेत्र में उर्वरक प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया। जिला कृषि अधिकारी ने निरीक्षण के समय पॉस मशीन से स्टॉक मिलान किया। साथ ही स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर, कैश मेमो आदि में किसानों को वितरित किए गए उर्वरकों का मिलान किया। इस दौरान उक्त प्रतिष्ठानों पर स्टॉक रजिस्टर, बिल बुक, बिक्री रजिस्टर एवं अन्य अभिलेख अपूर्ण पाए गए। संबंधित चार उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस देते हुए, उनके लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी। उन्होंने प्रतिष्ठानों, समितियों के प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को उनकी जोत एवं बुवाई के अनुसार ही उर्वरक उपलब्ध कराए जाएं। एक हेक्टेयर भूमि पर सात बैग यूरिया एवं पांच बैग डीएपी ही दिए जाएं। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में खरीफ सीजन की आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हैं। किसानों को उनकी तत्कालीन आवश्यकता के अनुसार ही फास्फेटिक उर्वरकों, विशेषकर यूरिया, डीएपी, एनपीके का वितरण निर्धारित दर पर किया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed