धामपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं की ओर से संयुक्त मोर्चा के एलान पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर धामपुर नगर क्षेत्र में तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाली जाएगी। संगठन पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए किसानों से गांव-गांव जाकर संपर्क शुरू कर दिया है।
Trending Videos
ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा में करीब 150 से अधिक ट्रैक्टर शामिल होंगे। बताया कि पिछले सालों की भांति इस बार भी 26 जनवरी 2026 को नहटौर मार्ग स्थित पंडित मदनमोहन मालवीय चौक से 10:00 बजे तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा निकाले जाने का प्रमुख उद्देश्य किसानों, आम लोगों में गणतंत्र दिवस के प्रति लोगों में जागरूकता लाना है। संविधान के मौलिक अधिकारों के बारे में प्रेरित करना है। उनका कहना था कि सीमा पर जवान और खेत में किसान जब तक मजबूत नहीं होगा। गणतंत्र दिवस की मजबूती की कल्पना बेमानी है। बताया कि तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा को सफल बनाने के लिए गांवों में जाकर कार्यकर्ताओं की ओर से किसानों से संपर्क किया जा रहा है। 150 से अधिक ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। ट्रैक्टर यात्रा पंडित मदन मोहन मालवीय चौक से शुरू होकर जैतरा रेलवे फाटक, जाकिर हुसैन रोड, ऊंची पुलिया, ब्लॉक तिराहा से मुरादाबाद मार्ग होते हुए आरएसएम तिराहा, शेरकोट चुंगी, पुराना धामपुर चुंगी और नगीना चौराहा होते हुए पंडित मदन मोहन मालवीय चौक पर पहुंचकर संपन्न होगी। यहां पर प्रसाद का वितरण करने के बाद तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।