सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: A bike rider kidnapped a girl from her grandfather's shop, police and villagers surrounded him

Bijnor: दादा की दुकान से बालिका का अपहरण कर ले गया बाइक सवार, पुलिस-ग्रामीणों ने की घेराबंदी तो छोड़ भागा

अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 28 Apr 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
सार

गांव हरौली में 10 साल की बच्ची को बाइक सवार बहाने से अपने साथ ले गया और अपहरण कर लिया। पुलिस की चार टीमें गठित कर तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया और बच्ची को बरामद कर लिया गया। आरोपी की तलाश की जा रही है। 

Bijnor: A bike rider kidnapped a girl from her grandfather's shop, police and villagers surrounded him
police car - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

स्योहारा के गांव हरौली में दादा की दुकान पर मौजूद 10 साल की बालिका को बाइक सवार अपहरण कर ले गया। पुलिस और गांव वालों ने घेराबंदी की तो आरोपी बालिका को पास के ही गांव के छोर पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के जरिए करने में जुटी है।
Trending Videos

 

सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे बालिका घर से 200 मीटर दूरी पर स्थित दादा की किराने की दुकान पर पहुंची थी। उसके दुकान पर पहुंचते ही दादा नमाज अदा करने के लिए चले गए। तभी एक बाइक सवार दुकान पर पहुंचा और बालिका से गांव के चिकित्सक का पता पूछा, लड़की ने रास्ता बता दिया। बाइक सवार बोला कि वह उसके साथ चलकर ही रास्ता बता दे, जिस पर लड़की उसके झांसे में आकर बाइक पर बैठ गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि अपहरणकर्ता ने किशोरी को कोल्ड ड्रिंक पिलाने का लालच दिया और उसे बहला-फुसलाकर गांव से बाहर ले गया। कुछ देर बाद जब दादा वापस लौटे तो किशोरी दुकान पर नहीं मिली। परिजनों और ग्रामीणों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद अपहरण की सूचना पुलिस को दी गई। सीओ धामपुर अभय कुमार पांडे व थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मौके पर पहुंचे और चार टीमें गठित कर ग्रामीणों के साथ सघन तलाश अभियान शुरू किया गया।
 

इसी दौरान ग्रामीणों की घेराबंदी बढ़ती देख अपहरणकर्ता घबरा गया और करीब एक घंटे बाद किशोरी को पास के ही गांव मंगलखेड़ा के छोर पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में कॉम्बिंग अभियान चलाया, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। बालिका के पिता की तहरीर पर अज्ञात 35 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपी की पहचान कराने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। बालिका के पिता सरकारी शिक्षक हैं।
 

ये बोले सीओ
किशोरी का अपहरण करने वाले की तलाश के लिए आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
- अभय कुमार पांडे, सीओ धामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed