सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers will get paddy, sawa, ragi seeds through online booking.

Bijnor News: किसानों को ऑनलाइन बुकिंग से मिलेगा धान, सांवा, रागी का बीज

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Farmers will get paddy, sawa, ragi seeds through online booking.
विज्ञापन
बिजनौर। अब किसानों को धान, बाजरा, सांवा, कोदो और रागी जैसी प्रमुख फसलों के बीज प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग करना अनिवार्य होगा। खरीफ 2026 के लिए कृषि विभाग ने बीज वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। पहले आओ, पहले पाओ प्रणाली खत्म कर दी गई है। किसानों को बीज लेने के लिए विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी और चयन ई-लॉटरी के जरिए किया जाएगा।
Trending Videos

यह चयन प्रक्रिया जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति की निगरानी में होगी। खरीफ सीजन में जिन किसानों को धान, अरहर, उड़द, मूंग, ढैंचा, संकर मक्का, संकर ज्वार, संकर बाजरा सहित विभिन्न फसलों के मिनीकिट बीज जैसे ज्वार, बाजरा, सांवा, कोदो, रागी आदि का लाभ लेना है। उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। बीज बुकिंग की प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू हो चुकी है, जो 10 मई तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डॉ. घनश्याम वर्मा ने स्पष्ट किया है कि केवल पंजीकृत किसान ही पोर्टल पर बीज बुकिंग कर सकेंगे। यदि आवेदन संख्या निर्धारित लक्ष्य से अधिक होती है, तो ई-लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा। चयनित किसानों को अपने विकास खंड के राजकीय कृषि बीज भंडार से बीज प्राप्त करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed