सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Report filed against 14 people including Talib and Ghazi

Bijnor News: तालिब, गाजी समेत 14 पर रिपोर्ट दर्ज

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Report filed against 14 people including Talib and Ghazi
विज्ञापन
शेरकोट। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह पर हमले के आरोप में जेल में बंद तालिब की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब 50 करोड़ रुपये की जमीन हड़पने के आरोप में तालिब और उनके समधी पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी समेत 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। इसमें शेरकोट सहकारी आवास समिति के अध्यक्ष और सचिव समेत पूर्व विधायक के तीन भाइयों को भी आरोपी बनाया गया है।
Trending Videos

शेरकोट सहकारी आवास समिति लिमिटेड के सदस्य शाहिद अली ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 1989 में शेरकोट सहकारी आवास समिति लिमिटेड ने अब्दुल अजीज से 25 बीघा जमीन खरीदने के लिए इकरारनामा 3.45 लाख रुपये में कराया और पूरी धनराशि अदा कर दी गई थी लेकिन बैनामा होने से पहले विक्रेता की मृत्यु हो गई। आरोप है कि इसके बाद समिति के तत्कालीन सचिव शौकत अली ने विक्रेता के वारिसों से मिलीभगत कर केवल 12.50 बीघा जमीन ही समिति के नाम कराई। बाकी साढ़े बीघा जमीन समिति के नौ फर्जी सदस्य बनाते हुए उनके नाम करा दी। सदस्य बनाने के लिए रसीद भी फर्जी काटी गई। पूरे प्रकरण का मास्टर माइंड भू-माफिया तालिब को बताया गया है, जिसने अपने रिश्तेदारों व सहयोगियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कराए। आपसी बैनामों के जरिए जमीन पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सभी आरोपी संगठित गिरोह बनाकर इस अवैध कब्जे में शामिल हैं। आरोप लगाया कि मौजा रामबड़ी स्थित यह जमीन अब आबादी क्षेत्र में शामिल हो चुकी है। इसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। जमीन बिक्री से प्राप्त कोई भी धनराशि समिति के खाते में जमा नहीं की गई। निजी उपयोग में खर्च कर ली गई।
शाहिद ने बताया कि 17 अप्रैल को जब वह समिति की जमीन की ओर जा रहा था। तब आरोपियों ने उसे रोककर गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से हमला किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिससे उसकी जान बच सकी। आरोपी दोबारा जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सीओ आलोक कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed