{"_id":"69efafcb78b18e12a706ae75","slug":"transformers-are-blazing-in-the-heat-power-cuts-for-hours-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-178135-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गर्मी में धधक रहे ट्रांसफार्मर, घंटों बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गर्मी में धधक रहे ट्रांसफार्मर, घंटों बिजली कटौती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजनौर। भीषण गर्मी से बिजली की मांग बढ़ रही है। गर्मी व खपत बढ़ने बिजलीघर ओवरलोड हो गए। लोड अधिक होने पर आबादी में रखे दो ट्रांसफार्म धू-धू कर जल उठे। इनसे जुड़ी आबादी में रात कई घंटे की कटौती रही। बिजलीघर भी ओवरलोड के कारण बार-बार ट्रिपिंग होती रही। ग्रामीण अंचल में भी बिजली कटौती का उपभोक्ताओं को सामना करना पड़ा।
शहर के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति के लिए आवास-विकास और बुखारा बिजलीघर हैं। इनसे शहर के 38 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति होती है। सर्दियों के दिनों में इन बिजलीघर पर करीब 280 एम्पीयर लोड चलता है, लेकिन पिछले कुछ दिन से भीषण गर्मी होने के कारण लोड बढ़ गया है। अफसरों के अनुसार आवास विकास बिजलीघर पर करीब 330 एम्पीयर और बुखारा बिजलीघर पर 350 एम्पीयर तक लोड पहुंच जाता है। लोड अधिक होने से बिजली कटौती का ग्राफ बढ़ रहा है। रात हो या दिन बिजली ट्रिपिंग का खेला चल रहा है। रात में को कटौती का अंतराल बढ़ रहा है।
रविवार रात बख्सीवाला सरकारी कालोनी के पास 400 केवी और बैराज रोड नेहरू स्टेडियम के पास सड़क किनारे रखे 250 केवी के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इन दोनों बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र में कई घंटे की बिजली कटौती रही। गर्मी में उपभोक्ताओं को बिजली कटौती दंश झेलना पड़ा। सूचना पर एसडीओ, जेई व फील्ड और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और दोनों की मौके पर मरम्मत करके आपूर्ति को रात में ही सुचारू कर दिया। बिजनौर डिविजन के एसडीओ ओंमकार शर्मा ने बताया कि भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ी है। लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो रहे हैं। दो ट्रांसफार्मरों में आग लग गई थी। उन्हें सही कराकर रात में ही आपूर्ति सुचारू कर दी गई थी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X