सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: A young man climbed into 50 feet high water in Nagina, jumped with a noose around his neck

Bijnor: नगीना में 50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, गले में फंदा डाल लगा दी छलांग, सुबह लटकता हुआ मिला शव

अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 31 Mar 2026 10:55 AM IST
विज्ञापन
सार

मोहल्ला लाल सराय निवासी नवेद सोमवार शाम को लापता हो गया था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और तलाश जारी रखी। मंगलवार सुबह उसका शव पानी की टंकी से लटका हुआ मिला। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। 

Bijnor: A young man climbed into 50 feet high water in Nagina, jumped with a noose around his neck
नवेज की फाइल फोटो और मौके पर एकत्र लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नगीना थाना क्षेत्र के गांव कालाखेड़ी मार्ग पर करीब 50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़कर 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह जब ग्रामीणों ने युवक का शव लटका देखा तो सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नीचे उतारा।
Trending Videos

 

नगीना के मोहल्ला लाल सराय निवासी नवेद (22) पुत्र मोहम्मद अकबर सोमवार शाम करीब छह बजे घर से निकला था और देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसे हर जगह तलाशने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। रात्रि में ही उसके लापता होने की सूचना पुलिस को भी दी गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने जब ग्राम कालाखेड़ी मार्ग पर बनी पानी की टंकी के सबसे ऊपरी हिस्से में एक युवक को रस्सी के फंदे पर लटका देखा तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर अंजनी कुमार चतुर्वेदी, थाना अध्यक्ष अवनीत मान भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
 

पुलिस ने पानी की टंकी से लटके युवक को उतारने का प्रयास किया, लेकिन ऊंचाई और परिस्थिति की वजह से यह संभव नहीं हो सका। इसके बाद अग्निशमन कर्मियों को बुलाया गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को नीचे उतारा जा सका।
 

मृतक युवक की पहचान नवेद के रूप में हुई, जो सात भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम से ही वह लापता था। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed