सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   crime news

Bijnor News: दुल्हन की विदाई के समय बैंक्वेट हॉल में मारपीट

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
किरतपुर। मंडावर रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में रविवार को शादी समारोह के दौरान हुई मारपीट की घटना से अफरातफरी मच गई। विदाई के समय कुछ युवकों ने दुल्हन पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें दुल्हन के पिता समेत कई लोग घायल हो गए।
Trending Videos

विदाई के दौरान कुछ युवकों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान कुछ युवकों ने दुल्हन के पिता मोहम्मद गुफरान के सिर पर किसी चीज से वार कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आए बरातियों को भी चोटें आईं हैं। इसके अलावा महिलाओं के साथ बदतमीजी करने और बैंक्वेट हॉल में तोड़फोड़ करने का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हॉल का मुख्य दरवाजा भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। दुल्हन पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed