सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Canal Minor Breach Floods Fields, 30 Bigha Sugarcane Crop Submerged in Bijnor

Bijnor: माइनर की पटरी टूटी, खेतों में घुसा पानी, 30 बीघा गन्ने की फसल डूबी, किसान परेशान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 20 Apr 2026 01:14 PM IST
विज्ञापन
सार

बिजनौर के हीमपुर दीपा क्षेत्र में बकैना माइनर की पटरी टूटने से खेतों में पानी भर गया, जिससे किसानों की करीब 30 बीघा गन्ने की फसल जलमग्न हो गई। सिंचाई विभाग ने नहर बंद कर पटरी की मरम्मत कराने की बात कही है।

Bijnor: Canal Minor Breach Floods Fields, 30 Bigha Sugarcane Crop Submerged in Bijnor
फसल जलमग्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिजनौर जनपद के हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव माड़ी के जंगल में सोमवार सुबह बकैना माइनर की पटरी क्षतिग्रस्त हो जाने से किसानों की कृषि भूमि में पानी भर गया। माइनर से निकला पानी खेतों में फैलने से करीब 30 बीघा गन्ने की फसल जलमग्न हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।

Trending Videos


स्थानीय किसानों के अनुसार, बकैना माइनर से गांव माड़ी समेत आसपास के कई गांवों के किसान अपनी फसलों की सिंचाई करते हैं। पटरी टूटने के बाद पानी तेजी से खेतों में फैल गया और उपजाऊ भूमि जलमग्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट: महिलाओं का धरना जारी, बोलीं हाथ जोड़ वोट मांगने आए थे-अब हुए गायब, जनप्रतिनिधियों पर आक्रोश

30 बीघा गन्ने की फसल पानी में डूबी
माइनर की पटरी टूटने से किसानों के खेतों में अचानक पानी भर गया। इससे नीटू सिंह, संदीप सिंह, कपिल, मूलचंद वर्मा, चंद्रपाल सिंह, चंद्र प्रकाश, योगेंद्र सिंह और अवधेश सहित कई किसानों की लगभग 30 बीघा गन्ने की फसल पानी में डूब गई। इसके अलावा आसपास की सैकड़ों बीघा कृषि भूमि में भी पानी भर जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

सिंचाई विभाग को दी सूचना
घटना के बाद किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर नहर बंद कराने और क्षतिग्रस्त माइनर की पटरी को जल्द ठीक कराने की मांग की है।

जंगली जानवर सेह ने किया नुकसान: विभाग
सिंचाई विभाग के अवर अभियंता विजय पाल सिंह के अनुसार नहर को तत्काल बंद करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि जंगली जानवर सेह द्वारा पटरी में बड़ा गड्ढा बना देने के कारण पानी का दबाव बढ़ गया और पटरी क्षतिग्रस्त हो गई। विभाग जल्द ही मरम्मत कराकर माइनर का पानी सुचारू रूप से चालू कर देगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed