सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Cut the vein of his hand and said – Suicide is the work of cowards, yet I am dying; Gave up life

Bijnor: हाथ की नस काटकर बोला- आत्महत्या कायरों का काम, फिर भी मैं मर रहा हूं; हंसते हुए युवक ने दे दी जान

अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 30 Apr 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
सार

चंदक निवासी हर्ष एक रिश्तेदार की शादी से लौट कर आया और बुधवार देर रात दो बजे फंदे पर लटककर जान दे दी। बृहस्पतिवार सुबह दरवाजा नहीं खुला और परिजनों ने जाकर देखा तो मामले का पता चला। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में ले लिया है। 

Bijnor: Cut the vein of his hand and said – Suicide is the work of cowards, yet I am dying; Gave up life
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार

रिश्तेदार की बरात से लौटने के बाद युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। आत्महत्या के वक्त युवक ने खुद का वीडियो भी बनाया और हंसते-हंसते जान दे दी। फंदे पर लटकने से पहले उसने अपने हाथ की नस भी काटी थी।
Trending Videos

 

गांव दौलतपुर निवासी हर्ष (26) पुत्र बंटू बुधवार को मौसेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए बिजनौर आया था। हर्ष अपनी बहन को शादी के कार्यक्रम में छोड़कर रात में ही अपने घर लौट गया। रात करीब दो बजे घर पहुंचा, इसके बाद उसने अपने हाथ की नस काट ली। इस घटनाक्रम के दौरान खुद का वीडियो बनाता रहा। नस काटने के बाद बोला कि आत्महत्या करना कायरों का काम है, फिर भी मैं मर रहा हूं। आधी जमीन ताऊ और आधी बहन को दे देना।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बृहस्पतिवार सुबह काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिवार वालों को शक हुआ, जिसके बाद घटना का पता चला। बताया कि हर्ष के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। अब वह चंदक में अपनी बहन के साथ रह रहा था। सुबह जब उसके ताऊ गांव चंदोक से एक मजदूर के साथ खेत में खाद डालने जाने के लिए उसे बुलाने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। 
 

ग्रामीणों के अनुसार युवक कुछ समय से मानसिक तनाव में था। मृतक के खिलाफ थाना मंडावर में कई मुकदमे दर्ज हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। साथ ही हर्ष का फोन भी कब्जे में ले लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed