सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Harassment of mentally ill girl, found out that she was five months pregnant, two arrested

Bijnor: घर में घुसकर मानसिक बीमार किशोरी से दुष्कर्म, पांच माह की गर्भवती होने पर चला पता, दो गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 01 May 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
सार

अफजलगढ़ में करीब पांच माह पहले माता-पिता काम पर गए थे, तभी घर में अपने दोस्त के साथ घुसे युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी को पेट में दर्द हुआ और डॉक्टर को दिखाया तो वह पांच माह की गर्भवती निकली।

Bijnor: Harassment of mentally ill girl, found out that she was five months pregnant, two arrested
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार

बिजनौर के अफजलगढ़ क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक मानसिक रूप से बीमार किशोरी से दुष्कर्म किया गया। घटना का खुलासा तब हुआ, जब किशोरी के गर्भवती होने का पता चला। पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों सूरज और दीपक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos

 

जानकारी के अनुसार, पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि 20 नवंबर 2025 को वे और परिवार के अन्य सदस्य काम पर गए हुए थे। घर पर उनकी मानसिक रूप से बीमार नाबालिग बेटी अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही युवक सूरज अपने साथी दीपक के साथ घर में घुस आया और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि दीपक किशोरी को डरा-धमका रहा था ताकि वह किसी को कुछ न बता सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
कुछ दिनों बाद जब किशोरी को पेट में दर्द हुआ तो परिजनों ने उसे डॉक्टर को दिखाया। जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि किशोरी गर्भवती है। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। डॉक्टर से मिली जानकारी के बाद किशोरी ने डरते-डरते पूरी घटना परिजनों को बताई। उसने बताया कि आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को भी बताने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी, इसी कारण वह चुप थी। पीड़ित पिता ने अपनी बेटी की जान को आरोपियों से खतरा बताया है।

पुलिस की कार्रवाई
इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि आरोपी सूरज और दीपक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनका चालान कर दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed