सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Daughter-in-law sets herself on fire, mother-in-law consumes poison; both in critical condition

Bijnor: बहू ने खुद को लगाई आग और सास ने खा लिया जहर, दोनों की हालत गंभीर; सामने आई ये वजह

अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 10 Jun 2026 01:29 PM IST
विज्ञापन
सार

बिजनौर जिले के गांव गल्लाखेड़ी में दीपांशी और उसकी सांस मिथिलेश के बीच कई दिनों से लगातार नोकझोंक चल रही थी। बुधवार को बात इतनी बढ़ी कि दोनों ने अपनी जान देने की ठान ली। अस्पताल में हालत चिंताजनक बनी हुई है। 

Bijnor: Daughter-in-law sets herself on fire, mother-in-law consumes poison; both in critical condition
पुलिस मामले की जांच में जुटी। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : crime
विज्ञापन

विस्तार

स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव गल्लाखेड़ी में घरेलू विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि सास और बहू दोनों ने कथित तौर पर आत्मघाती कदम उठा लिया। विवाद के बाद बहू ने खुद को आग के हवाले कर दिया, जबकि सास ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।


जानकारी के अनुसार, गांव गल्लाखेड़ी निवासी दीपांशी (30) पत्नी अभिकांत यादव और उनकी सास मिथिलेश (50) पत्नी अतर सिंह के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आपा खो बैठे। इसी बीच, बहू दीपांशी ने कथित तौर पर खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। वहीं, सास मिथिलेश ने भी उसी वक्त जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने आनन-फानन दोनों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है और इसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, और लोग इस गंभीर विवाद के कारणों को जानने का प्रयास कर रहे हैं।

ये भी देखें...
बागपत में कत्ल-ए-आम: दोहरे हत्याकांड के विरोध में बाजार बंद, एनकाउंटर की मांग; पिता-पुत्र का अंतिम संस्कार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed