सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Consumers face problems due to overnight tripping and faults

Bijnor News: रातभर ट्रिपिंग और फाल्ट से उपभोक्ता परेशानी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Consumers face problems due to overnight tripping and faults
विज्ञापन
बिजनौर। भीषण गर्मी के बीच बिजली की बढ़ती मांग ने आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव बढ़ा दिया है। तापमान में लगातार वृद्धि के साथ बिजली की खपत भी बढ़ रही है, जिसके चलते शहर और आसपास के क्षेत्रों में ट्रिपिंग, फाल्ट और बिजली कटौती की समस्याएं सामने आ रही हैं। बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायतों के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप पर दिन-रात बिजली आपूर्ति से जुड़ी शिकायतें छाई रहीं।
Trending Videos

सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि शहर के नई बस्ती, बाजार शंभा, कांशीराम फीडर और साजन सिनेमा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बाजार शंभा क्षेत्र में एक ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब दो से तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं कृष्णा कॉलेज क्षेत्र में सुबह करीब दो बजे बिजली कटौती हुई, जबकि किरतपुर रोड क्षेत्र में सुबह 2.51 बजे आपूर्ति बाधित होने की शिकायत दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को मोहल्ला सोतियान में फाल्ट आने से भी कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। उपभोक्ताओं ने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से लगातार शिकायतें दर्ज कराईं, जिन पर विभागीय अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लिया। बुखारा बिजलीघर के अवर अभियंता ने फील्ड स्टाफ को मौके पर भेजकर कई समस्याओं का समाधान कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed