{"_id":"6a286ec26b38bf3c9f02c0b0","slug":"temperature-reaches-40-degrees-severe-heat-affects-life-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-181803-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 40 डिग्री पहुंचा तापमान, भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 40 डिग्री पहुंचा तापमान, भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन
ये प्यास बड़ी है। बिजनौर में मंगलवार को भीषण गर्मी में कोल्ड ड्रिक पीता बुजुर्ग। संवाद
- फोटो : रामेश्वर दास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजनौर। जनपद में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को जनपद के अधिकतम तापमान में सोमवार की तुलना में 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। एक सप्ताह पहले की अपेक्षा तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने से मौसम गर्म हो गया। तापमान में लगातार वृद्धि से दोपहर के समय शहर की सड़कों पर भीड़ कम दिखाई दी और लोग जरूरी कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकले।
गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग में भी तेजी आई है। विद्युत विभाग के अनुसार तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने पर बिजली लोड में लगभग पांच एंपियर तक बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते बिजलीघरों और ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है तथा कई स्थानों पर ओवरलोड की स्थिति बन रही है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली कटौती का ग्राफ बढ़ा है। ग्रामीण इलाकों में लो-वोल्टेज की समस्या भी सामने आ रही है, जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगीना मौसम वेधशाला के अनुसार मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वैज्ञानिकों का कहना है कि आगे गर्मी की स्थिति ऐसी ही रहने की संभावना है।
विज्ञापन
-हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं बढ़ रही
चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा हल्के और सूती वस्त्र पहनने की सलाह दी है। चिकित्सक का कहना है कि बढ़ती गर्मी में लापरवाही बरतने से हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।
-एक सप्ताह के तापमान की स्थिति
तिथि - अधिकतम तापमान
नौ जून - 40.0 डिग्री सेल्सियस
आठ जून - 38.8 डिग्री सेल्सियस
सात जून - 37.0 डिग्री सेल्सियस
छह जून - 36.0 डिग्री सेल्सियस
पांच जून - 31.0 डिग्री सेल्सियस
चार जून - 37.6 डिग्री सेल्सियस
तीन जून - 37.4 डिग्री सेल्सियस

Trending Videos