सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Anti-social elements set the statue on fire.

Bijnor News: असामाजिक तत्वों ने मूर्ति को आग लगाई

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Anti-social elements set the statue on fire.
विज्ञापन
शेरकोट। थाना क्षेत्र के ग्राम महमदाबाद स्थित मंदिर में दुर्गा माता की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में धरना देकर आरोपियों का जल्द पता लगा कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में स्थित शेरावाली माता मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित है। मंगलवार को सुबह जब कुछ महिला श्रद्धालु मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे तो मां दुर्गा की मूर्ति आग लगने से खंडित हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने शरारती तत्व के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दे दिया। भाजपा जिलामंत्री जयवीर पंचाल ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव निवासी सतीश चौहान, महेंद्र सिंह, सुखबीर सिंह, राजेंद्रपाल सिंह आदि का कहना है कि लगभग एक वर्ष पूर्व भी मंदिर में स्थापित मूर्ति को खंडित कर दिया गया था। दोबारा हुई घटना से ग्रामीणों की भावनाएं आहत है।
विज्ञापन
Trending Videos

उधर घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरु की। ग्रामीणों ने अपने सहयोग से नई मूर्ति स्थापित कराने की बात कही। सीओ आलोक कुमार का कहना है कि अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed