सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor district will also benefit from the development of Hastinapur.

Bijnor News: हस्तिनापुर के विकास से बिजनौर जिले को भी मिलेगा लाभ

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Bijnor district will also benefit from the development of Hastinapur.
विज्ञापन
बिजनौर। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में महाभारत काल से जुड़े हस्तिनापुर को प्रमुख सांस्कृतिक/धार्मिक स्थलों के रूप में विकसित करने का ऐलान किया है। हस्तिनापुर से जुड़े बिजनौर जनपद में महाभारत से जुड़े कई महत्वपूर्ण स्थल है। इसलिए जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
Trending Videos

महाभारत सर्किट में जनपद के विदुर कुटी, सैंद्वार सहित कई स्थान शामिल है। इससे जनपद के पर्यटन को नए आयाम मिलने की संभावना है। पिछले बजट में बिजनौर-हस्तिनापुर, दौराला, मेरठ रेलवे लाइन के सर्वे को हरी झंडी मिली थी। सरकार की ओर से बिजनौर जनपद के महाभारत काल से जुड़े स्थलों विदुरकुटी, कण्व ऋषि आश्रम आदि स्थलों को विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकार पारुल तोमर का कहना है कि विदुर कुटी एक पौराणिक स्थल है। विदुर कुटी का विकास होने से जनपद के पर्यटन को के रूप में पहचान मिलेगी तथा इससे जनपद के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
जनपद के इतिहास की जानकार हेमंत कुमार का कहना है कि जनपद में मौजूद पौराणिक स्थलों को विकसित किया जाना एक सराहनीय पहल है। इससे जनपद के विकास को पंख लगेंगे और जनपद के लोगों को परोक्ष और प्रत्यक्ष रूप से लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed