{"_id":"6a2543ad021d9578c70c5fbd","slug":"bijnor-dumper-hits-bike-on-national-highway-acmo-dr-mahendra-dies-tragically-before-coming-under-the-tire-2026-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: नेशनल हाईवे पर डंपर ने मारी बाइक को टक्कर, टायर के नीचे आने से पूर्व एसीएमओ डॉ. महेंद्र की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: नेशनल हाईवे पर डंपर ने मारी बाइक को टक्कर, टायर के नीचे आने से पूर्व एसीएमओ डॉ. महेंद्र की दर्दनाक मौत
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 07 Jun 2026 03:41 PM IST
विज्ञापन
सार
मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर धर्मानगर गांव के पास यह दुर्घटना हुई। बिजनौर स्वास्थ्य विभाग में एसीएमओ के पद पर रहे डॉ. महेंद्र बाइक से पीएचसी पर जा रहे थे, तभी उन्हें डंपर ने टक्कर मार दी। उनके परिजनों रोकर बुरा हाल है।
टक्कर मारने वाला डंपर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर धर्मानगर गांव के सामने एक हृदय विदारक सड़क हादसे में बाइक सवार पूर्व एसीएमओ (अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी) डॉ. महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना ने परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है, और उनकी चीख-पुकार ने माहौल को गमगीन बना दिया है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, डॉ. महेंद्र रविवार की सुबह अपने निवास से धर्मानगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए निकले थे। वे बिजनौर बैराज मार्ग पर धर्म नगरी गांव के पास अपनी बाइक से गुजर रहे थे, तभी बैराज की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डॉक्टर महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. महेंद्र बिजनौर स्वास्थ्य विभाग में एसीएमओ के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके थे। सेवानिवृत्त होने के बाद भी, उन्हें तीन साल के लिए एक्सटेंशन के तौर पर विभाग में बने रहने के लिए कहा गया था। वे अपने मृदुभाषी स्वभाव और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। उनकी आकस्मिक मृत्यु से स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय समुदाय में गहरा दुख व्याप्त है।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इस दुखद घटना के समाचार फैलते ही स्थानीय निवासियों और डॉक्टर महेंद्र के परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इस दुखद घटना के समाचार फैलते ही स्थानीय निवासियों और डॉक्टर महेंद्र के परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।